Goldman Sachs लोगों को Bitcoin के बदले दे रहा है लोन

Goldman Sachs बैंक ने पिछले साल दिसंबर के आसपास Bitcoin समर्थित लोन पर रिसर्च करना शुरू कर दिया था।

Goldman Sachs लोगों को Bitcoin के बदले दे रहा है लोन

बैंक ने पिछले साल दिसंबर के आसपास Bitcoin समर्थित लोन पर रिसर्च करना शुरू कर दिया था

ख़ास बातें
  • नए प्लान में एसेट होल्डर अपने BTC के बदले फिएट करेंसी में ले सकता है लोन
  • बैंक ने दिसंबर 2021 में Bitcoin बैक्ड लोन पर रिसर्च करना शुरू किया था
  • बैंक रियल-लाइफ एसेट को NFT के रूप में चिह्नित करने की योजना भी बना रहा है
विज्ञापन
Goldman Sachs का ने ऐतिहासिक रूप से क्रिप्टोकरेंसी को संस्थागत रूप से अपनाने में अपना योगदान देने के लिए अपना पहला बिटकॉइन-समर्थित लोन जारी किया है। यूएस-आधारित निवेश बैंक ने उधार लेने वाले अपने ग्राहकों को कैश लोन दिया, जिसके बदले Bitcoin को गिवरी लिया गया है। Bloomberg के एक प्रवक्ता के अनुसार, लोन 24 घंटे के रिस्क मैनेजमेंट के साथ आता है। BTC की अस्थिरता इस तरह के लोन को जोखिम भरी श्रेणी में लाती है। निश्चित तौर पर, गोल्डमैन सैक्स का यह कदम क्रिप्टो सेक्टर के लिए उसका भरपूर सपोर्ट दिखाता है।

एक बिटकॉइन-समर्थित लोन एसेट होल्डर को अपने बीटीसी को गिरवी रखते हुए रुपया या डॉलर जैसी फिएट करेंसी उधार लेने का फायदा देता है।

CoinTelegraph ने बताया, क्योंकि बिटकॉइन अस्थिर है, इसलिए इसकी वैल्यू किसी भी समय नुकसान के दायरे में आ सकती है। ऐसे में, उधार लेने वाली पार्टी को अपनी एसेट के परिसमापन के जोखिम से बचने के लिए अधिक एसेट गिरवी रखने के लिए कहा जा सकता है।

बैंक ने पिछले साल दिसंबर के आसपास Bitcoin समर्थित लोन पर रिसर्च करना शुरू कर दिया था।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब गोल्डमैन सैक्स ने क्रिप्टोकरेंसी के साथ प्रयोग करने के लिए इस तरह का दृष्टिकोण अपनाया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, लेंडर ने कहा था कि वह रियल-लाइफ एसेट को नॉन-फंजिबल टोकन [NFT] के रूप में चिह्नित करना चाहता है।

पिछले महीने, निवेश बैंक ने कहा था कि वह अपने ग्राहकों को इथेरियम (Ethereum) के बदले ओवर-द-काउंटर (OTC) ऑप्शन ट्रेडिंग की पेशकश करने की योजना बना रहा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Golman sachs, Bitcoin, BTC, Bitcoin Loan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »