'अगले 5 हफ्तों में बॉटम लाइन तक गिर जाएगी Crypto मार्केट'

Twitter पर एक पोस्ट के जरिए पाल ने कहा कि एक बड़ा निवेशक होने के चलते, मेरा अनुमान है कि ग्लोबल एसेट्स अगले 12 से 18 महीने यानि कि एक से डेढ़ साल में रिकवर हो जाएंगे

'अगले 5 हफ्तों में बॉटम लाइन तक गिर जाएगी Crypto मार्केट'

बिटकॉइन का वीकली रिलेटिव स्ट्रेन्थ इंडेक्स 31 पर है जो कि बॉटम से केवल 3 पॉइंट ऊपर है

ख़ास बातें
  • पाल ने दावा किया है कि 2014 में भी इसी तरह की बड़ी गिरावट आई थी
  • निवेशकों के लिए मंदी का यह दौर 10 गुना बड़ा अवसर है
  • ग्लोबल एसेट्स अगले 12 से 18 महीने में रिकवर होने का अनुमान
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही गिरावट जहां एक तरफ निवेशकों की नींद उड़ाए हुए है, वहीं कुछ लोग इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। कई क्रिप्टो दिग्गज मानते हैं कि मंदी के समय में निवेश करना भविष्य में बड़ा लाभ बनकर आता है। इसलिए, इस समय क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जो मंदी चल रही है, यह कुछ निवेशकों के लिए डिजिटल ऐसेट्स खरीदने का सबसे अच्छा समय है। कुछ ऐसा ही बयान ग्लोबल मैक्रो इनवेस्टर (Global Macro Investor) के CEO रॉल पाल (Raoul Pal) की ओर से आया है। 

Raoul Pal ने एक ट्वीट के जरिए गिरती क्रिप्टो मार्केट के बारे में महत्वपूर्ण बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि क्रिप्टो मार्केट का बॉटम यानि कि इस गिरावट के दौरा का सबसे निचला स्तर अब काफी नजदीक है। उन्होंने बताया कि अगले 5 हफ्तों में मार्केट अपने सबसे निचले स्तर पर होगी। अपनी योजना को शेयर करते हुए पाल ने कहा कि वह अगले हफ्ते से बड़ी मात्रा में क्रिप्टो खरीदना शुरू करेंगे। मौजूदा मार्केट पोजीशन की तुलना 2014 में क्रिप्टो में आई मंदी से करते हुए उन्होंने सुझाव दिया वर्तमान में जो गिरावट चल रही है, वह निवेशकों के लिए 10 गुना बड़ा अवसर है। 

Twitter पर एक पोस्ट के जरिए पाल ने कहा कि एक मैक्रो इनवेस्टर (बड़ा निवेशक) होने के चलते, मेरा अनुमान है कि ग्लोबल एसेट्स अगले 12 से 18 महीने यानि कि एक से डेढ़ साल में रिकवर हो जाएंगे। उनका मानना है कि अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा, हालांकि वस्तुओं की कीमत में अगले एक या डेढ़ साल तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।  

बिटकॉइन के वीकली रिलेटिव स्ट्रेन्थ इंडेक्स (Relative Strength Index (RSI) के अनुसार, मार्केट का बॉटम अगले पांच हफ्तों में आएगा। फिलहाल आरएसआई 31 पर है जो कि इसके ऑल टाइम लो (All Time Low) से केवल 3 पॉइंट्स ऊपर है। यानि कि बिटकॉइन का ऑल टाइम लो 28 पर है। इस संख्या को देखें तो बिटकॉइन का निचला स्तर काफी नजदीक है। 
पाल ने दावा किया है कि 2014 में भी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में इसी तरह की बड़ी गिरावट देखी गई थी लेकिन बाद में फिर इसे 10 गुना फायदा हुआ था और इस बार ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो एक लम्बे समय का निवेश है। इसे व्यापार की तरह नहीं देखना चाहिए।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Raoul Pal, Global Macro Investor, Crypto investment, Bitcoin, RSI
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »