मंदी का डर! Bitcoin 20 हजार डॉलर पर, Ether समेत बाकी Cryptocurrency ने देखी गिरावट

ईथर (Ether) लगातार नीचे खिसक रही है। इसका मूल्य 1,160 डॉलर (लगभग 91,000 रुपये) पर है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 22 जून 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.75 फीसदी कम हुआ
  • निवेशकों को सता रहा है मंदी का डर
  • ऐसे वह जोखिम वाली संपत्तियों से बच रहे हैं

Polkadot, Avalanche, Solana और Chainlink भी गिरावट देख रहे हैं, जबकि Uniswap, Elrond, और TRON मुनाफा देखने में सफल रहे हैं।

Photo Credit: Pixabay/Digital designer

आर्थिक मंदी की बढ़ती आशंकाओं के चलते क्रिप्‍टो निवेशकों में अन‍िश्चितता का माहौल है। ऐसे में बिटकॉइन (Bitcoin) समेत पूरे क्रिप्टो मार्केट में कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत मंगलवार शाम 21,620 डॉलर के हाई मार्क पर पहुंच गई थी, जो बुधवार तड़के लगभग 20,000 डॉलर (लगभग 15.3 लाख रुपये) के स्तर तक गिर गई। ग्‍लोबल एक्‍सचेंजों पर भी BTC की कीमत 20,300 डॉलर (लगभग 15.9 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही है। वहीं, इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 21,482 डॉलर (लगभग 16.8 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 1.23 फीसदी कम हुआ है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 20,301 डॉलर (लगभग 15.86 लाख रुपये) है। जब यह क्रिप्‍टोकरेंसी 20,000 डॉलर (लगभग 15.5 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही है, तब दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) लगातार नीचे खिसक रही है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,160 डॉलर (लगभग 91,000 रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 1,098 डॉलर (लगभग 86,000 रुपये) पर बनी हुई है, जहां इसमें 24 घंटों में 2.14 फीसदी की गिरावट आई है। 
Advertisement

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ज्‍यादातर altcoins के लिए भी इसी तरह के हालात बयां करता है। पिछले 24 घंटों में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.75 फीसदी कम हो गया है। BNB, Polkadot, Avalanche, Solana और Chainlink भी गिरावट देख रहे हैं, जबकि Uniswap, Elrond, और TRON मुनाफा देखने में सफल रहे हैं। 

मीमकॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु (Shiba Inu) और डॉजकॉइन (Dogecoin) भी मंगलवार तक मुनाफा दर्ज कर रहे थे। पिछले 24 घंटों में 5.83 फीसदी से अधिक लाभ देखने के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.06 डॉलर (लगभग 5.3 रुपये) है। वहीं, शीबा इनु का मूल्य 0.00001 डॉलर (लगभग 0.000807 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 18 फीसदी अधिक है।
Advertisement

वहीं, CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि जब तक यह अधिक स्पष्ट नहीं हो जाता है कि ग्‍लोबल अर्थव्यवस्था विकास की ओर वापस आ गई है, हम उम्मीद करते हैं कि निवेशक अपने पोर्टफोलियो के प्रबंधन में रक्षात्मक रुख अपनाते रहेंगे।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrecny, Bitcoin, Ether, dogecoin, shiba inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.