EU पार्लियामेंट में अनहोस्टेड क्रिप्टो वॉलेट्स पर सख्ती करने के पक्ष में वोटिंग

यह कानून बनने पर क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स और अनहोस्टेड वॉलेट्स के बीच ट्रांसफर को ट्रैक किया जा सकेगा

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 20:59 IST
ख़ास बातें
  • इससे संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की पहचान और उन्हें ब्लॉक करने में मदद मिलेगी
  • इस रेगुलेशन पर अंतिम वोटिंग होनी है
  • EU के रेगुलेटर्स का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त है

यूरोपियन कमीशन और यूरोपियन काउंसिल के बीच इस रेगुलेशन पर जल्द बातचीत हो सकती है

यूरोपियन पार्लियामेंट की कमेटियों ने अनहोस्टेड क्रिप्टो वॉलेट्स से जुड़े फंड्स के ट्रांसफर पर नए रेगुलेशन के पक्ष में वोटिंग की है। इसके तहत क्रिप्टो एक्सचेंजों को एक ट्रांजैक्शन से पहले अनहोस्टेड वॉलेट्स के मालिकों की पहचान को वेरिफाई करना होगा। ट्रांसफर ऑफ फंड्स रेगुलेशन में संशोधनों को स्वीकृति देने के लिए यूरोपियन पार्लियामेंट की सिविल लिबर्टीज, जस्टिस, होम अफेयर्स और इकोनॉमिक एंड मॉनेटरी अफेयर्स कमेटियों ने वोटिंग की है। 

यह कानून बनने पर क्रिप्टो सर्विस प्रोवाइडर्स और अनहोस्टेड वॉलेट्स के बीच ट्रांसफर को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की पहचान और उन्हें ब्लॉक करने में मदद मिलेगी। अनहोस्टेड वॉलेट का संदर्भ फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स और अमेरिका के फाइनेंशियल क्राइम्स एन्फोर्समेंट नेटवर्क की ओर से दिया जाता है। इसका मतलब है एक व्यक्ति अपनी प्राइवेट कीज को मेंटेन करता है जिसे क्रिप्टो इंडस्ट्री में वॉलेट या सेल्फ-होस्टेड वॉलेट कहा जाता है। इससे कस्टोडियन के तौर पर काम करने वाले एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन या एक व्यक्ति की ओर से कंट्रोल किए जाने वाले एसेट के बीच अंतर का पता चलता है। 

अनहोस्टेड वॉलेट्स से जुड़े इस रेगुलेशन पर अंतिम वोटिंग होनी है। इससे जुड़े बिल पर यूरोपियन कमीशन और यूरोपियन काउंसिल के बीच इस महीने बातचीत हो सकती है। नए प्रावधानों से सेल्फ-होस्टेड वॉलेट्स के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यूरोपियन कमीशन और यूरोपियन काउंसिल की ओर से इनमें और बदलाव करने के सुझाव दिए जा सकते हैं।

हाल ही में EU के सिक्योरिटीज, बैंकिंग और इंश्योरेंस रेगुलेटर्स ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए उनकी पूरी रकम गंवाने का रिस्क है। EU की तीनों अथॉरिटीज की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था किअगर लोग ये एसेट्स खरीदते हैं तो उनके इनवेस्टमेंट की पूरी रकम का नुकसान होने की काफी आशंका है। EU अथॉरिटीज की ओर से क्रिप्टो एसेट्स को लेकर लोगों को यह सीधी चेतावनी थी। इससे संकेत मिलता है कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों के पास EU के फाइनेंशियल सर्विसेज कानून के तहत कोई सुरक्षा या मुआवजे का प्रावधान नहीं है। रेगुलेटर्स इससे चिंतित हैं कि Bitcoin और Ether सहित क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ रही है। क्रिप्टो के कुल मार्केट में Bitcoin और Ether की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। रेगुलेटर्स का कहना है कि लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रिस्क की जानकारी नहीं है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, EU, Funds, Ethereum, Voting
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.