Ethereum के क्रिएटर Vitalik Buterin ने क्यों की Shiba Inu कम्युनिटी की तारीफ?

Shiba Inu को फिलीपींस की क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coins.ph पर लिस्ट किया गया है

Ethereum के क्रिएटर Vitalik Buterin ने क्यों की Shiba Inu कम्युनिटी की तारीफ?

भारत में शिबा इनु की कीमत 0.000919 रुपये पर ट्रेड कर रही है

ख़ास बातें
  • शिबा इनु के मुनाफे में बढ़ोत्तरी
  • शिबा इनु के 29% एड्रेसेज में मुनाफा हुआ है
  • पिछले 24 घंटों में शिबा इनु कीमत में 8.58% की बढ़ोत्तरी हुई है
विज्ञापन
Ethereum के क्रिएटर विटालिक बुटेरिन (Vitalik Buterin) ने Shiba Inu कम्युनिटी की तारीफ की है। दरअसल बुटेरिन ने अपने फैलोशिप बैच के शुरू होने के संबंध में शिबा इनु कम्युनिटी को धन्यवाद किया है। इथेरियम के निर्माता ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एक्जिटेंशिअल सेफ्टी के अपने पहले फैलोशिप बैच के शुरू होने के संबंध में शिबा इनु कम्यूनिटी को एक ट्वीट के रिप्लाई में धन्यवाद कहा है। 

Ethereum के क्रिएटर विटालिक बुटेरिन (Vitalik Buterin) ने Shiba Inu कम्युनिटी को एक ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, "शिबा इनु कम्युनिटी को बहुत बड़ा धन्यवाद, उनकी क्रिप्टोकरेंसी की वजह से ही यह फैलोशिप संभव हो पाई है।" शिबा इनु कम्युनिटी ने भी इस धन्यवाद को स्वीकार किया। पिछले साल विटालिक बुटेरिन ने 1 खरब डॉलर के शिबा इनु कॉइन महामारी में मदद के लिए दान कर दिए थे। उस वक्त विटालिक सुर्खियों में आ गए थे। 

Shiba Inu को फिलीपींस की क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coins.ph पर लिस्ट किया गया है, हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज ने इसकी घोषणा की है। एक्सचेंज ने एक हफ्ता पहले इसके बारे में एक टीजर के माध्यम से संकेत दिए थे कि वह प्लेटफॉर्म पर SHIB को लिस्ट करने का विचार कर रही है। IntoTheBlock के डेटा के अनुसार Shiba Inu में मुनाफे का प्रतिशत बढ़ा है। प्लेटफॉर्म का इंडिकेटर बताता है कि शिबा इनु के 68% एड्रेस घाटे में चल रहे हैं और 29% एड्रेसेज को मुनाफा हुआ है। 

जून के मध्य में जब मार्केट में गिरावट की बड़ी त्रासदी आई थी, उस वक्त शिबा इनु के एड्रेसेज का मुनाफा 13% पर पहुंच गया था। शिबा इनु के लिए एक अच्छी खबर और है कि इसके लॉन्ग टर्म यानि लम्बी अवधि वाले निवेशकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। IntoTheBlock के डेटा के अनुसार, शिबा इनु के होल्डर्स में 25% निवेशक ऐसे हैं जिन्होंने होल्डिंग को 1 साल से ज्यादा समय के लिए रखा है। जबकि 71% निवेशक ऐसे है जिन्होंने अपनी शिबा इनु होल्डिंग को 1 साल तक के लिए रखा है। वहीं 4% निवेशक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी होल्डिंग को 1 महीने से कम समय के लिए रखा है। 

शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu current price) की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 8.58% की बढ़ोत्तरी हुई है। खबर लिखे जाने के समय तक भारत में शिबा इनु की कीमत 0.000919 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vitalik Buterin, Ethereum creator, Shiba Inu
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »