Ether में तेजी बरकरार, लेकिन Bitcoin 50 हजार डॉलर के मार्क पर ‘सुस्‍त’

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ओवरऑल मार्केट फ्लैट कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद कुछ अन्य पॉपुलर altcoin ने पिछले 24 घंटों में बढ़त देखी है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में 1.19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है बिटकॉइन में
  • पिछले 24 घंटों में ईथर का मूल्यांकन 1.25 प्रतिशत बढ़ा है
  • ओवरऑल देखा जाए, तो मार्केट फ्लैट कारोबार कर रहा है

Tether, Polkadot और Stellar की वैल्‍यू में जहां सामान्‍य गिरावट देखी गई, वहीं Polygon, Cardano और Ripple दिन के शीर्ष लाभकर्ताओं में से थे।

छह प्रमुख क्रिप्टो कंपनियों के CEO ने रेग्‍युलेशन पर US हाउस फाइनैंशल सर्विसेज कमिटी के साथ अपनी राय शेयर की। उसके बाद के 24 घंटे बिटकॉइन के लिए अच्‍छे नहीं रहे हैं। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर पिछले 24 घंटों में 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बिटकॉइन 52,871 डॉलर (लगभग 39.92 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन का वैल्‍यूएशन 12.7 प्रतिशत गिर गया है। CoinMarketCap जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों ने भी दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में 0.78 प्रतिशत की गिरावट देखी है। वहां बिटकॉइन 49,869 डॉलर (लगभग 37.65 लाख रुपये) पर है। 

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन के दबदबे के बीच ज्‍यादातर प्रमुख altcoins ने फोकस में बदलाव देखा है। पिछले 24 घंटों में ईथर का मूल्यांकन 1.25 प्रतिशत बढ़ा है। दुनिया की यह दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के मुकाबले ब्लैक फ्राइडे क्रैश से बेहतर तरीके से रिकवर कर रही है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य $ 4,663 (लगभग 3.52 लाख रुपये) था। वहीं, ग्‍लोबल एक्सचेंजों ने इस दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी की वैल्‍यू $ 4,392 (लगभग 3.31 लाख रुपये) आंकी। इस तरह ईथर में पिछले 24 घंटों में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Advertisement

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ओवरऑल मार्केट फ्लैट कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद कुछ अन्य पॉपुलर altcoin ने पिछले 24 घंटों में बढ़त देखी है। 

Tether, Polkadot और Stellar की वैल्‍यू में जहां सामान्‍य गिरावट देखी गई, वहीं Polygon, Cardano और  Ripple दिन के शीर्ष लाभकर्ताओं में से थे।
Advertisement

मीम सिक्‍कों की बात करें, तो डॉजकॉइन ने पिछले 24 घंटों में 0.49 प्रतिशत की गिरावट देखी और वर्तमान में इसका मूल्‍य $ 0.19 (लगभग 14.29 रुपये) है। शीबा इनु 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ $ 0.000037 (लगभग 0.002759 रुपये) पर आ गई है।
Advertisement

बीते कुछ वक्‍त से बैंकों ने क्रिप्‍टो को लेकर सकारात्‍मक रुख दिखाना शुरू किया है। कई देशों के बैंकों ने किसी ना किसी रूप में क्रिप्‍टो में निवेश की पेशकश शुरू की है। हालांकि थाईलैंड के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह नहीं चाहता कि कमर्शल बैंक सीधे क्रिप्टो ट्रेडिंग में शामिल हों।

इस बीच, दुनिया के सबसे बड़े पेमेंट प्रोसेसर Visa ने बैंकों और मर्चेंट्स के लिए ग्‍लोबल क्रिप्टो एडवाइजरी सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत Visa अपने क्‍लाइंट्स यानी इंस्टिट्यूशंस को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में शिक्षित करेगी। डिज‍िटल करेंसी से जुड़े ऑफर्स देने के लिए क्‍लाइंट Visa के पेमेंट प्रोसेसर नेटवर्क का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। यही नहीं, बैकएंड ऑपरेशंस को मैनेज करने में भी Visa की ओर से मदद की जाएगी।  
Advertisement

Visa द्वारा की गई एक ग्‍लोबल स्‍टडी से पता चला है कि लगभग 40 प्रतिशत क्रिप्टो ओनर्स अगले 12 महीने में अपने प्राइमरी बैंक को छोड़कर उसके साथ जा सकते हैं, जो उन्‍हें क्रिप्टो संबंधित प्रोडक्‍ट्स ऑफर करेगा। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.