Ethereum व्हेल ने खरीदें 5300 करोड़ Shiba Inu टोकन, कीमत में 5% की बढ़ोत्तरी

खरीदे गए शिबा इनु टोकनों की कीमत करीबन 7 लाख डॉलर बताई गई है

Ethereum व्हेल ने खरीदें 5300 करोड़ Shiba Inu टोकन, कीमत में 5% की बढ़ोत्तरी

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार Shiba Inu 0.001098 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • वर्तमान में सबसे बड़े ETH व्हेल के पास 16 करोड़ डॉलर की कीमत के शिबा इनु
  • शिबा इनु की ट्रेड ओपनिंग में आज 5.09% की बढ़ोत्तरी
  • शिबा इनु की खरीद Binance वॉलेट से की गई है
विज्ञापन
Cryptocurrency मार्केट में व्हेल अकाउंट्स की एक्टिविटी बहुत मायने रखती है। व्हेल अकाउंट्स किसी भी क्रिप्टोकरेंसी के बड़े होल्डर्स होते हैं। इनमें जमा क्रिप्टो एसेट्स की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि ये किसी भी डिजिटल टोकन की मार्केट वैल्यू को प्रभावित कर सकते हैं। शिबा इनु में भी व्हेल अकाउंट्स की एक्टिविटी लगातार देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शिबा इनु को व्हेल अकाउंट्स द्वारा बड़ी संख्या में सेल-पर्चेज किया जा रहा है और इन ट्रांजैक्शंस का असर टोकन की कीमत पर भी देखा जा रहा है। 

एक दिन पहले जहां Shiba Inu को एक व्हेल अकाउंट ने बड़ी मात्रा में सेल किया था, अब इस मीम क्रिप्टोकरेंसी को एक व्हेल अकाउंट ने भारी मात्रा में खरीदा है। यह खरीद Binance वॉलेट से की गई है। हालांकि, बाइनेंस वॉलेट से इन्हें किस एड्रेस पर भेजा गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। Etherscan के आंकड़ों के अनुसार, व्हेल ने 5300 करोड़ शिबा इनु टोकनों की खरीद की है। 

खरीदे गए शिबा इनु टोकनों की कीमत करीबन 7 लाख डॉलर बताई गई है। इस खरीद के बाद व्हेल के पास शिबा इनु टोकनों की संख्या 6.57 खरब हो गई है। व्हेल अकाउंट्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats के ताजा आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में सबसे बड़े इथेरियम व्हेल के पास 16 करोड़ डॉलर की कीमत के शिबा इनु टोकन मौजूद हैं। इससे पहले व्हेल्स ने 3.7 करोड़ डॉलर के शिबा इनु टोकन खरीदे थे। इस कीमत में 28 खरब से ज्यादा शिबा इनु टोकन आ सकते हैं।  

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो आज दुनिया की दूसरी सबसे मीम क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। शिबा इनु की ट्रेड ओपनिंग में 5.09% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। खबर लिखे जाने के समय पर यह भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार  0.001098 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इससे एक दिन पहले भी शिबा इनु की कीमत में बड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »