अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Emirates ने Crypto.com Pay के जरिए Cryptocurrency से फ्लाइट टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Emirates ने Crypto.com Pay के जरिए Cryptocurrency Payment शुरू किया
  • पात्र UAE निवासी वेबसाइट और ऐप से Crypto के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं
  • यह पहल Dubai Cashless Strategy और D33 Economic Agenda का हिस्सा है

Emirates ने Crypto.com Pay के जरिए Cryptocurrency से फ्लाइट टिकट बुकिंग शुरू

Photo Credit: Emirates x Crypto.com

Emirates ने अपने ग्राहकों के लिए फ्लाइट टिकट बुकिंग में Cryptocurrency पेमेंट का ऑप्शन शुरू कर दिया है। अब पात्र UAE निवासी Crypto.com Pay के जरिए एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर डिजिटल एसेट्स से टिकट बुक कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल उन बुकिंग्स पर उपलब्ध होगी, जिनका भुगतान और सेटलमेंट UAE की स्थानीय मुद्रा दिरहम (AED) में किया जाएगा।

यह सुविधा Emirates और Crypto.com के बीच जुलाई 2025 में हुई साझेदारी का हिस्सा है। दोनों कंपनियों ने उस समय एयरलाइन के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में Crypto.com Pay को जोड़ने के लिए समझौता किया था। अब इस इंटीग्रेशन को आधिकारिक तौर पर ग्राहकों के लिए शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल यह पेमेंट ऑप्शन सिर्फ उन UAE निवासियों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास Crypto.com का अकाउंट है। ग्राहक Emirates की आधिकारिक वेबसाइट (emirates.com) या Emirates App पर फ्लाइट बुकिंग के दौरान Crypto.com Pay को पेमेंट ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं। इसके बाद उन्हें Crypto.com ऐप में जाकर ट्रांजैक्शन को अप्रूव करना होगा। पेमेंट पूरा होने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन और ई-टिकट तुरंत जारी कर दिया जाएगा।

वेबसाइट के जरिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को पेमेंट पेज पर एक QR Code मिलेगा, जिसे Crypto.com ऐप से स्कैन करके भुगतान की पुष्टि करनी होगी। वहीं, मोबाइल ऐप पर बुकिंग के दौरान यूजर सीधे Crypto.com ऐप पर रीडायरेक्ट होंगे, जहां से पेमेंट अप्रूव करने के बाद वे दोबारा Emirates App पर लौट आएंगे।

Emirates के मुताबिक, यह नई सुविधा दुबई सरकार की Dubai Cashless Strategy को सपोर्ट देती है। यह स्ट्रैटेजी D33 Economic Agenda का हिस्सा है, जिसके तहत 2026 के अंत तक सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में होने वाले 90 प्रतिशत फाइनेंशियल लेनदेन को डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

कंपनी ने बताया कि इस पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन Crypto.com की दुबई यूनिट के जरिए किया जा रहा है। यह UAE के सेंट्रल बैंक से Stored Value Facilities (SVF) लाइसेंस प्राप्त करने वाली पहली वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर (VASP) कंपनी भी है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.