NFT को प्रोफाइल पिक्‍चर पर लगाने वाले Twitter के फीचर से एलन मस्क खुश नहीं

नया ऑप्‍शन ट्विटर पर सामान्य राउंड-टाइप डिस्प्ले पिक्चर से थोड़ा अलग है। यह हेक्सागोनल आकार है।

NFT को प्रोफाइल पिक्‍चर पर लगाने वाले Twitter के फीचर से एलन मस्क खुश नहीं

NFT को फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप और अन्य प्रकार की डिजिटल फाइलों के रूप में जारी किया जाता है।

ख़ास बातें
  • इससे पहले एलन मस्क ने ब्लॉकचेन टेक्निक को सपोर्ट किया था।
  • हालांकि अब उन्होंने अपनी नाराजगी भी सार्वजनिक कर दी है।
  • ट्विटर के NFT फैसले पर एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह कष्टप्रद है’।
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर के इस कदम से खुश नहीं दिख रहे हैं कि यूजर्स को प्रोफाइल पिक्‍चर्स के रूप में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) वेरिफाइड करने की अनुमति दी गई है। SpaceX और Tesla जैसी कंपनियों के CEO ने इस इंटीग्रेशन को ‘कष्टप्रद' कहा और सुझाव दिया कि ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम एक्टिविटी को रोकने की कोशिश करने के बजाए दूसरी कोशिश में अपने इंजीनियरिंग रिसोर्सेज को बर्बाद कर रहा है। हाल ही में ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए NFT फीचर्स को रोलआउट करना शुरू किया है। शुरुआत में iOS पर ‘ट्विटर ब्लू' कस्‍टमर्स को NFT को प्रोफाइल पिक्‍चर्स के रूप में इस्‍तेमाल करने की अनुमति दी है। नया ऑप्‍शन ट्विटर पर सामान्य राउंड-टाइप डिस्प्ले पिक्चर से थोड़ा अलग है। यह हेक्सागोनल आकार है।

इससे पहले एलन मस्क ने ब्लॉकचेन टेक्निक को सपोर्ट किया था। हालांकि अब उन्होंने अपनी नाराजगी भी सार्वजनिक कर दी है। 
ट्विटर के NFT फैसले पर एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा। ‘यह कष्टप्रद है'। उन्होंने लिखा, ‘ट्विटर इस bs पर इंजीनियरिंग संसाधन खर्च कर रहा है, जबकि क्रिप्टो स्कैमर स्पैमबॉट ब्लॉक से निशाना बना रहे हैं।'

ट्विटर के NFT टूल की शुरुआत कई महीनों बाद हुई है। इससे पहले उसने यूजर्स को बिटकॉइन भेजने और रिसीव करने की इजाजत दी थी। NFT डिजिटल लेजर पर स्‍टोर डेटा की एक यूनिट है, जिसे ब्लॉकचेन कहा जाता है। यह क्रिप्टोकरेंसी के लिए भी एक तकनीक है। जैसे ही यह टेक्निक डेवलप हुई, NFT भी प्रचलन में आ गई। NFT को फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप और अन्य प्रकार की डिजिटल फाइलों के रूप में जारी किया जाता है। 

एलन मस्क ने कई बार सोशल मीडिया पर इस उभरती इंडस्‍ट्री पर स्वीकृति व्यक्त की है। पिछले साल मार्च में मस्क ने घोषणा की थी कि टेस्ला, बिटकॉइन में पेमेंट स्वीकार करेगी। लेकिन मई में पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए फैसला रोक दिया गया। इस महीने की शुरुआत में टेस्ला ने कुछ मर्चेंडाइज के लिए Dogecoin में पेमेंट लेना शुरू किया है।

एलन मस्‍क अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारत में टेस्‍ला कारों के आगमन पर हाल ही में उन्‍होंने कहा था कि टेस्ला भारत में ‘अभी भी सरकार के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रही है'। कंपनी इंडियन मार्केट में एंट्री करने से पहले इलेक्ट्रिक गाडि़यों (EV) पर इम्‍पोर्ट टैक्‍स को कम करने के लिए सरकार की लॉबिंग कर रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »