Bitcoin के प्रॉफिट से इस देश में बनेंगे 20 नए स्कूल

देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा है कि प्रोफिट से जो भी पैसा इकट्ठा हुआ है उसको 20 स्कूलों के निर्माण में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 11:33 IST
ख़ास बातें
  • देश के बिटकॉइन ट्रस्ट अकाउंट में 1,120 BTC (करीब 565 करोड़ रुपये) हैं।
  • अल साल्वाडोर जून में लीगल टेंडर के रूप में बिटकॉइन को कर चुका है स्वीकार।
  • पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन का प्राइस 2.73 % बढ़ गया है।

Coindesk जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 68,525 डॉलर (लगभग 50.7 लाख रुपये) के नए उच्चतम स्तर पर है।

अल सल्वाडोर को बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित किए अभी ज्यादा वक्त भी नहीं बीता है कि देश के Bitcoin Trust को पहले से ही लाखों का लाभ हो चुका है। अब देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा है कि प्रोफिट से जो भी पैसा इकट्ठा हुआ है उसको 20 स्कूलों के निर्माण में लगाया जाएगा। इस अपडेट की पुष्टि राष्ट्रपति कार्यालय के प्रेस सेक्रेटरी ने ट्विटर के जरिए की। बुकेले ने प्रेस सेक्रेटरी के ट्वीट्स को रीट्वीट किया। साथ ही देश में बिटकॉइन से जो भी फायदा हुआ है उसके द्वारा देश में पहले सार्वजनिक पशु चिकित्सालय की नींव रखने के बाद प्रोजेक्ट की घोषणा की।

देश के ऑफिशिअल सोर्स ने बताया कि उसके बिटकॉइन ट्रस्ट अकाउंट में वर्तमान में 1,120 BTC (लगभग 565 करोड़ रुपये) हैं और यह अतिरिक्त मुनाफा है। इसलिए वे इसका इस्तेमाल कई नए प्रोजेक्ट्स में करेंगे। राज्य के प्रेस सेक्रेटरी ने भी कहा, "जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तब हमने FIDEBITCOIN (स्टेट BTC ट्रस्ट अकाउंट) में उतना पैसा नहीं कमाया था जितना हमने अभी बनाया है।" "इसलिए हमने पहले 20 बिटकॉइन स्कूल बनाने का फैसला किया है।"

प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि बिटकॉइन का इस्तेमाल करके पिछली खरीद से होने वाले मुनाफे को उन प्रोजेक्ट्स पर फिर से लगाया जाएगा जो नागरिकों के फायदे के काम आएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार द्वारा इकट्ठा किए गए टैक्स को स्कूलों के निर्माण में किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस बीच, राष्ट्रपति बुकेले ने पशु चिकित्सा अस्पताल की नींव रखने के मौके का इस्तेमाल देश की विपक्षी पार्टी पर तंज कसने के लिए किया। उन्होंने कहा कि दूसरों को (विपक्षी पार्टी को) भी बिटकॉइन को अपनाने के बारे में विचार करना चाहिए। 

जून में बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने के बाद से देश ने अपने ज्वालामुखियों की जियोथर्मल पावर का इस्तेमाल बिटकॉइन को माइन करने के लिए किया है। देश ने अपने सभी नागरिकों को 30 डॉलर (लगभग 2,221) की कीमत का बिटकॉइन भी दिया, जिन्होंने Chivo e-wallet को डाउनलोड करके उस पर रजिस्टर किया। यह प्रयास देश में अधिक बिटकॉइन वॉलेट खोलने के लिए किया गया था। जो एक ऐसी पहल थी जिसने अपने उद्देश्य को अच्छी तरह से पूरा किया है। अब अल साल्वाडोर में बिटकॉइन वॉलेट की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई है। देश में उसके बाद 200 Bitcoin ATM भी लगाए गए थे।
Advertisement

20 स्कूल Bitcoin से हुए फायदे के पैसे से बनाने की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब बिटकॉइन एक बड़े बुल रन पर वापसी कर चुका है। यह Coindesk जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर 68,525 डॉलर (लगभग 50.7 लाख रुपये) के नए उच्चतम स्तर पर है। केवल पिछले 24 घंटों में दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 2.73 प्रतिशत बढ़ा है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.