Crypto मार्केट में अस्थिरता का असर! हायरिंग के मूड में नहीं Coinbase

कॉइनबेस ने पहले दो सप्ताह के लिए हायरिंग को रोक दिया था, क्योंकि बढ़ती ब्याज दरों की आशंका ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को हिला दिया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जून 2022 13:26 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट कई महीनों से अस्थिर बना हुआ है
  • आए दिन क्रिप्‍टोकरेंसीज की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है
  • इसने क्रिप्‍टो सेक्‍टर से जुड़ी कं‍पनियों को भी प्रभावित किया है

कंपनी ने इस साल की पहली तिमाही में कुल रेवेन्‍यू में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।

क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में जारी अनिश्‍च‍ितता का असर अब इस क्षेत्र में सर्विसेज पर भी दिख रहा है। ग्‍लोबल क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज कॉइनबेस (Coinbase Global Inc) ने क्रिप्‍टो मार्केट में आई ‘मंदी' को देखते हुए बीते दिनों दो हफ्तों के लिए हायरिंग को रोक दिया था। अब एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में कंपनी ने कहा है कि वह हायरिंग फ्रीज को और आगे ले जाएगी यानी भर्तियों पर रोक अभी जारी रहेगी और मौजूदा मैक्रोइकॉनमिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कई स्वीकृत प्रस्तावों को भी रद्द किया जाएगा। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कॉइनबेस ने पहले दो सप्ताह के लिए हायरिंग को रोक दिया था, क्योंकि बढ़ती ब्याज दरों की आशंका ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को हिला दिया था। अब इस क्रिप्टो एक्सचेंज का कहना है कि ‘जब तक इस मैक्रो एनवायरनमेंट की जरूरत रहेगी, तब तक वह हायरिंग को रोक देगी।' 

इस खबर के बाद कई घंटों की ट्रेडिंग में भी कॉइनबेस के शेयर फ्लैट थे। वहीं, डायरेक्‍ट लिस्टिंग के जरिए पिछले साल मार्केट में शुरुआत के बाद से कंपनी का स्टॉक 75% से अधिक नीचे है। कंपनी ने इस साल की पहली तिमाही में कंपनी के कुल रेवेन्‍यू में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, जो 1.17 बिलियन डॉलर है। कंपनी ने कहा है कि‍ हम हमेशा से जानते थे कि क्रिप्टोकरेंसी अस्थिर होगी। यह अस्थिरता कंपनी को नए तरीकों से परख सकती है। 

बात करें क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट की, तो गुरुवार को इसमें बड़ी गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) से लेकर सभी प्रमुख ऑल्‍टकॉइंस को नुकसान झेलना पड़ा था। बिटकॉइन की वैल्‍यू नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में 30 हजार डॉलर से भी नीचे चली गई थी। शुक्रवार को यह क्रम टूटता हुआ नजर आ रहा है और ज्‍यादा क्रिप्‍टोकरेंसीज ने मुनाफे के साथ शुरुआत करते हुए क्रिप्‍टो प्राइस चार्ट को हरा बना दिया है। इंडियन मार्केट्स में जहां बिटकॉइन की कीमत 25 लाख रुपये पर पहुंचने के करीब है, वहीं ग्‍लोबल मार्केट्स में भी यह कॉइन 30451 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। 
Advertisement

गुरुवार को बिटकॉइन की कीमतों में 6.9 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली थी और यह 30 हजार डॉलर के मार्क से नीचे 29,555 डॉलर (22 लाख 92 हजार रुपये) पर आ गई थी। 28 मार्च को बिटकॉइन की वैल्‍यू 48,234 डॉलर पर थी। इस हिसाब से यह क्रिप्‍टोकरेंसी 38 फीसदी तक नीचे जा चुकी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.