Dogecoin, Shiba Inu जैसे मीम कॉइन पर भारतीयों ने जमकर किया निवेश, महिलाएं भी पीछे नहीं

Bitcoin, Tether, Ether, Polygon, Tron और WazirX के मूल WRX टोकन को अन्य क्रिप्टोकरेंसी के रूप में नामित किया गया था जो एक्सचेंज पर ट्रेडिंग चार्ट पर टॉप पर थे।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 18:47 IST
ख़ास बातें
  • WazirX पर पहली बार क्रिप्टो खरीदने वाले 27% लोगों ने SHIB में किया निवेश
  • Elon Musk के Twitter अधिग्रहण के पूरा होते ही DOGE की हुई भारी खरीद
  • भारतीय महिलाओं ने भी 'ब्लू चिप टोकन' पर बरसाया प्यार

WazirX पर पहली बार क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वाले 27% से अधिक लोगों ने शिबा इनु टोकन खरीदे

भारत में क्रिप्टो क्रांति के लिए वित्तीय जोखिमों के खिलाफ इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा नए कानूनों को अंतिम रूप देने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि देश में क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। 2022 के लिए अपनी साल के अंत की रिपोर्ट में, भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि इस साल कंपनी के प्लेटफॉर्म पर दो मिलियन (20 लाख) से अधिक नए यूजर्स ने साइन अप किया है। Dogecoin और Shiba Inu, दो प्रतिद्वंद्वी मीम कॉइन, साल भर में काफी कमजोर प्रदर्शन के बावजूद भारत में लोकप्रिय क्रिप्टो विकल्पों में से एक के रूप में उभरें।

WazirX पर पहली बार क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वाले 27 प्रतिशत से अधिक लोगों ने शिबा इनु टोकन खरीदे। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर ने दिखाया कि खबर लिखते समय तक, प्रत्येक SHIB टोकन सोमवार, 19 दिसंबर को दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद $0.0000086 (लगभग 0.000708 रुपये) पर कारोबार कर रहा था।

एक्सचेंज ने बताया कि जैसे ही Tesla के प्रमुख एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया, WazirX पर DOGE की ट्रेडिंग 3000 प्रतिशत बढ़ गई। आज, 2.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बाद DOGE की कीमत वर्तमान में $0.078 (लगभग 6.42 रुपये) है।

यह भी बताते चलें कि का देश में मीम कॉइन पर निवेश करने वालों में अधिकतम भारतीय पुरुष थे। दूसरी ओर, भारतीय महिलाओं ने भी 'ब्लू चिप टोकन' चुनकर क्रिप्टो क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और गहरा किया।
Advertisement

Bitcoin, Tether, Ether, Polygon, Tron और WazirX के मूल WRX टोकन को अन्य क्रिप्टोकरेंसी के रूप में नामित किया गया था जो एक्सचेंज पर ट्रेडिंग चार्ट पर टॉप पर थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, WazirX, shiba inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.