Dogecoin क्रिप्टो एक्सचेंज FTX Japan पर लिस्ट, Shiba Inu का बर्न रेट 155% बढ़ा

FTX Japan ने दावा किया है कि वह इकलौता घरेलू एक्सचेंज है जो डॉजकॉइन में रेग्युलर ट्रेडिंग ऑफर कर रहा है

Dogecoin क्रिप्टो एक्सचेंज FTX Japan पर लिस्ट, Shiba Inu का बर्न रेट 155% बढ़ा

डॉजकॉइन वर्तमान में 5.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन में रेग्युलर ट्रेडिंग करने वाला जापान का पहला क्रिप्टो एक्सचेंज
  • BSC व्हेल के टॉप 10 टोकन पर्चेज में डॉजकॉइन भी शामिल
  • एक दिन के अंदर 20.8 करोड़ शिबा इनु टोकन किए गए बर्न
विज्ञापन
Dogecoin को क्रिप्टो एक्सचेंज FTX Japan पर लिस्ट किया गया है और यह देश की पहली लोकल एक्सचेंज बन गई है जो डॉजकॉइन में रेग्युलर ट्रेडिंग की शुरुआत करने जा रही है। एक्सचेंज के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में घोषणा की गई है। इसके अलावा FTX Japan की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। घोषणा में कहा गया है कि 5 जुलाई सुबह 11 बजे से Dogecoin FTX Japan पर उपलब्ध है और रेग्युलर ट्रेडिंग एसेट्स में लिस्टेड है। 

FTX Japan ने दावा किया है कि वह इकलौता घरेलू एक्सचेंज है जो डॉजकॉइन में रेग्युलर ट्रेडिंग ऑफर कर रहा है। FTX Japan की वेबसाइट पर इसके संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। DOGE प्रोजेक्ट को एक मजाक के तौर पर शुरू किया गया था। उसके बाद Tesla के सीईओ एलन मस्क ने इसे सपोर्ट करना शुरू किया। धीरे धीरे टोकन पॉपुलर होता गया और निवेशक इसमें रुचि लेने लगे। उसके बाद कई कंपनियों और संगठनों ने इसे पेमेंट ऑप्शन के रूप में अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया। और आज दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज्स में से एक FTX Japan पर टोकन को लिस्ट किया गया है। 

WhaleStats के आंकड़े कहते हैं कि एक दिन पहले 100 Binance Smart Chain (BSC) व्हेल्स ने जो टॉप 10 टोकन खरीदे हैं उनमें Dogecoin भी शामिल है। डॉजकॉइन की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह 5.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आज इसकी कीमत में इजाफा हुआ है और इसने ट्रेडिंग की शुरुआत 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ की है। हालांकि अपने अब तक उच्चतम स्तर से यह 90 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। 

Shiba Inu के लिए खबर है कि इसका बर्न रेट 155% तक बढ़ गया है। टोकन की बर्निंग ट्रैक करने वाली वेबसाइट Shibburn के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन के अंदर 20.8 करोड़ शिबा इनु टोकन बर्न किए गए हैं।

इसके साथ ही WhaleStats ने जो एनालिसिस की है उसके मुताबिक, टॉप 100 शिबा इनु होल्डर्स का औसत बैलेंस 6.8% प्रतिशत बढ़ गया है। वर्तमान में बड़े व्हेल्स शिबा इनु में बड़े ट्रांजैक्शन कर रहे हैं जिससे कि टोकन में एक्टिविटी काफी बढ़ गई है। इसकी औसत वैल्यू 9.4% से बढ़ गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »