78000% की ग्रोथ, Crypto मार्केट में गिरावट के बीच भी Dogecoin के हालात बहुत बेहतर!

क्रिप्‍टो मार्केट में छाई इस मंदी में भी डॉजकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से 89.17 फीसदी ही नीचे है।

78000% की ग्रोथ, Crypto मार्केट में गिरावट के बीच भी Dogecoin के हालात बहुत बेहतर!

डॉजकॉइन को एक मीमकॉइन के रूप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर ने साल 2013 में तैयार किया था।

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की वैल्‍यू उसके ऐतिहासिक निम्‍न स्‍तर से कहीं ज्‍यादा है
  • साल 2022 में डॉजकॉइन ने कोई बड़ी रैली नहीं देखी है
  • टेस्‍ला के मालिक एलन मस्‍क भी इस क्रिप्‍टो को सपोर्ट करते रहे हैं
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में मंदी का दौर बना हुआ है। ज्‍यादातर कॉइंस प्राइस चार्ट में लाल रंग में दिखाई दे रहे हैं। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन से लेकर मीम कॉइंस के रूप में चर्चित डॉजकॉइन भी गिरावट देख रही है। इसके बावजूद कुछ आंकड़े राहत देने वाले हैं। पता चलता है कि डॉजकॉइन (Dogecoin) अभी भी अपने ऐतिहासिक निम्‍न स्‍तर 0.00008690 डॉलर से बहुत ज्‍यादा पर कारोबार कर रही है। यह करीब 78,638.3 फीसदी ऊपर है। क्रिप्‍टो मार्केट में छाई इस मंदी में भी डॉजकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से 89.17 फीसदी ही नीचे है।

यह जानकारी CoinGecko के आंकड़ों से सामने आई है। फ‍िलहाल यह मीम कॉइन 9 अरब डॉलर के मार्केट वैल्‍यूएशन के साथ 10वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और अभी करीब साढ़े चार फीसदी की गिरावट के साथ 0.06525 डॉलर पर कारोबार कर रही है। साल 2022 में डॉजकॉइन ने कोई बड़ी रैली नहीं देखी है। हालांकि इस साल की शुरुआत में जब इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला ने घोषणा की कि वह मर्चेंडाइज के पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार कर चुकी है, तब डॉजकॉइन ने अपनी कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी। 

डॉजकॉइन को एक मीमकॉइन के रूप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर ने साल 2013 में तैयार किया था। इसके बाद साल 2017 की शुरुआत में इसकी कीमतों में वृद्धि शुरू हुई। इसी साल क्रिप्‍टो मार्केट में रिटेल इन्‍वेस्‍टमेंट में बढ़ोतरी देखी गई थी, जिसका फायदा डॉजकॉइन को भी मिला। महज 70 दिनों में इसकी कीमत 1,890% से ज्‍यादा बढ़ गइ थी और 0.00021 डॉलर के शुरुआती मूल्‍य से 0.042 डॉलर तक बढ़ गई थी। इसके बाद क्रिप्‍टो मार्केट में आई मंदी ने डॉजकॉइन की कीमतों को 75% तक नीचे धकेल दिया। 

2018 की शुरुआत में इसे फ‍िर से बढ़ोतरी दर्ज की। हालांकि कुछ समय बाद ही यह फ‍िर से लुढ़क गई और 70% तक कीमतों में गिरावट देखी गई। 2021 की शुरुआत में इसने फ‍िर से दम दिखाना शुरू किया। दो दिनों से भी कम समय में इसकी कीमत 0.087 डॉलर के हाई मार्क पर पहुंच गई थी। मई 2021 में इसे अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड किया, जो 0.74 डॉलर था। यह वह वक्‍त था, जब टेस्‍ला के मालिक एलन मस्‍क डॉजकॉइन को सपोर्ट करने वाली बातें ट्विटर पर शेयर कर रहे थे। कई निवेशक तो इसी वजह से भी डॉजकॉइन के पास खिंचे चले गए। 

हालांकि डॉजकॉइन का मौजूदा मार्केट बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज की तरह ही मंदी देख रहा है। इसके बावजूद यह उतनी बुरी स्थिति में नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »