क्रिप्‍टोकरेंसी टोकन ‘Peaceful World’ बन सकती है यूक्रेन की बड़ी ताकत! यह है तैयारी

7 अरब Peaceful World टोकन को यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा बनाए गए ऑफ‍िशियल क्रिप्टो डोनेशन वॉलेट में ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 18:58 IST
ख़ास बातें
  • Peaceful World टोकन को Ethereum ब्‍लॉकचेन पर बनाया गया है
  • यूक्रेन को बिटकॉइन और Ether के रूप में फंड मिल रहा है
  • Peaceful World के अबतक 325 होल्‍डर और 859 ट्रांसफर की जानकारी है

राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के इस समय में यूक्रेन, बिटकॉइन और Ether के रूप में जुटाए जा रहे फंड का इस्‍तेमाल कर रहा है।

Photo Credit: Reuters

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ‘Peaceful World' (पीसफुल वर्ल्‍ड) नाम के क्रिप्‍टो टोकन को अपनाने के लिए कमर कस सकता है। ‘Peaceful World' टोकन को Ethereum ब्‍लॉकचेन पर बनाया गया है। यह टोकन उन लोगों को प्रजेंट किया जा सकता है, जिन्होंने इस युद्धग्रस्त देश को क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए मदद की है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के इस समय में यूक्रेन, बिटकॉइन (Bitcoin) और Ether के रूप में जुटाए जा रहे फंड का इस्‍तेमाल कर रहा है। 

Ethereum नेटवर्क एक्सप्लोरर ‘इथरस्कैन' को पता चला है कि 7 अरब Peaceful World टोकन जिन्‍हें WORLD के रूप में भी जाना जाता है, उन्‍हें यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा बनाए गए ऑफ‍िशियल क्रिप्टो डोनेशन वॉलेट में ट्रांसफर  किया गया है। डेटा बताता है कि यह ट्रांसफर 2 मार्च को किया गया था। इथरस्कैन के अनुसार, Peaceful World के अबतक 325 होल्‍डर और 859 ट्रांसफर की जानकारी है। यह संख्‍या लगातार बढ़ रही है। 
ऐसा कहा जा रहा है कि यूक्रेन उन लोगों को रिवॉर्ड देने की योजना बना रहा है, जिन्‍होंने उसे क्रिप्‍टो फंड के रूप में मदद की है। माना जा रहा है कि Peaceful World टोकन ही वो रिवॉर्ड है। हालांकि यूक्रेन की ओर इस बारे में अभी कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी गई है। 

कॉइनडेस्‍क की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के ऑफ‍िशियल क्रिप्टो डोनेशन वॉलेट ने लगभग एक मिलियन Peaceful World टोकन को एक वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया है, जो उन्हें Uniswap पर एक लिक्विडिटी पूल को सीड करने के लिए इस्‍तेमाल करता है। Uniswap एक डीसेंट्रलाइज्‍ड एक्‍सचेंज है। यह यूजर्स को बिना किसी बिचौलिए के क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। 

हाल ही में यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एक सुविधा देने के लिए Uniswap की तारीफ की थी, जिसने Ether के लिए अन्य क्रिप्टोकरेंसी को स्वैप करना और सीधे यूक्रेन को फंड दान करना आसान बना दिया। पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन ने अपने नागरिकों और सैनिकों को सपोर्ट देने की अपील करते हुए क्रिप्टो डोनेशन के रूप में 35 मिलियन डॉलर (लगभग 265 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा हासिल किए हैं। 
Advertisement

एक ओर, जहां यूक्रेन क्रिप्‍टो को स्‍वीकार कर रहा है, वहीं रूस के लेकर ऐसी संभावना नहीं है। रूस में क्रिप्टो का जबरदस्त चलन है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रतिबंधों से निपटने के लिए रूस द्वारा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का तर्क 'बेबुनियाद' है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.