Cryptocurrency : बढ़त के बाद भी Bitcoin अपने हाई मार्क से नीचे, Shiba Inu ने दिखाई फुर्ती

बिटकॉइन की कॉम्पिटिटर इथेरियम 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,919.29 डॉलर पर थी।

Cryptocurrency : बढ़त के बाद भी Bitcoin अपने हाई मार्क से नीचे, Shiba Inu ने दिखाई फुर्ती

इथेरियम किलर के तौर पर पहचानी जाने वाली एल्गोरंड Algorand 3.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.30 डॉलर पर आ गई है।

ख़ास बातें
  • कार्डानो Cardano यूजर्स की बड़ी जीत हुई है
  • अमेरिका में इसके मूल टोकन ADA को फ्लेक्‍सा ने स्‍वीकार कर लिया है
  • डॉजकॉइन (DOGE) की कीमतों में भी गिरावट जारी है
विज्ञापन
निवेशकों के इंतजार करने की वजह से क्रिप्‍टो मार्केट में मंगलवार को प्रमुख क्र‍िप्‍टोकरेंसी का प्रदर्शन बहुत अच्‍छा नहीं था। सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन (BTC) 0.40 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 47,000 डॉलर (लगभग 35,52,654 रुपये) के अपने हाई मार्क से नीचे 46,955.58 डॉलर (लगभग 35,48,980 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। coinmarketcap.com के सुबह 8.45 बजे तक आंकड़ों से पता चलता है कि बिटकॉइन की कॉम्पिटिटर इथेरियम 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,919.29 डॉलर (लगभग 2,96,226 रुपये) पर थी। 

इस बीच, कार्डानो Cardano यूजर्स की बड़ी जीत हुई है। FlexaHQ ने ट्वीट करके बताया कि फ्लेक्सा ने अमेरिका में 40000 से अधिक जगहों पर लेनदेन के लिए इसके मूल टोकन ADA को स्वीकार कर लिया। फ्लेक्सा Flexa एक डिजिटल पेमेंट नेटवर्क है। इसकी मदद से मर्चेंट्स अपने नेटवर्क पर क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट मेथड के रूप में स्वीकार कर सकते हैं। इतनी अच्‍छी खबर के बावजूद कार्डानो (ADA) 0.68 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1.23 डॉलर ( लगभग 92.97 रुपये) पर कारोबार कर रही थी।
इथेरियम किलर के तौर पर पहचानी जाने वाली एल्गोरंड Algorand 3.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.30 डॉलर ( लगभग 98.24 रुपये)पर आ गई। इसका मार्केट कैप अब 8,252,685,96 डॉलर है। 

कुछ और प्रमुख कॉइंस की बात करें, तो Binance Coin (BNB) 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 520.66 डॉलर (लगभग 39,347 रुपये) पर है। जबकि Solana (SOL) 4.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 172.09 डॉलर (लगभग 13,005 रुपये) पर कारोबार कर रही थी।

दूसरी ओर, ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 0.26 प्रतिशत की कमी आई है। यह अब 2.19 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट का कुल वॉल्‍यूम $94.73 बिलियन है और इसने 20.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कुल क्रिप्टो मार्केट कैप की तुलना में बिटकॉइन का मार्केट कैप 0.28 प्रतिशत बढ़कर 40.57 प्रतिशत हो गया है।

मंगलवार को सबसे ज्‍यादा फायदे में Yeti Coin (YETI COIN) थी। यह 973.81 प्रतिशत बढ़कर 11.59 डॉलर  (लगभग 875.74 रुपये) पर आ गई। सबसे ज्‍यादा नुकसान Hakuryu ($RYU) ने देखा। पिछले 24 घंटों में 96.56 प्रतिशत की कमी के साथ यह 0.001342 डॉलर (लगभग 0.10 रुपये) पर कारोबार कर रही है।

बात करें मीम कॉइंस की तो, डॉजकॉइन (DOGE) की कीमतों में गिरावट जारी है। वर्तमान में यह 0.1675 डॉलर (लगभग 12.66 रुपये) पर है। पिछले 24 घंटों में इसने 1.28 प्रतिशत की कमी देखी है। शीबा इनु (SHIB) में तेजी दिखाई दी है। यह 2.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 0.00003137 डॉलर (लगभग 0.0024 रुपये) पर कारोबार कर रही है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 193.41 प्रतिशत बढ़कर 1,824,775,353 डॉलर हो गया है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »