Bitcoin, Ether समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट, इकलौते Monero में दिखी बढ़त

भारतीय एक्सचेंज जैसे Coinswitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बनी हुई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021 15:47 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमत में 6.26 प्रतिशत की गिरावट आई।
  • शिबा इनु की कीमत 0.002635 रुपये प्रति टोकन पर चल रही है।
  • Binance Coin, Tether, Solana आदि सभी में गिरावट आई।

Cryptocurrency प्राइस ट्रैकर आज फिर पूरा लाल रंग में रंगा हुआ दिखाई पड़ा।

Bitcoin के लिए बीता वीकेंड निराशाजनक साबित हुआ। जहां मार्केट एक्सपर्ट्स ने बाजार की अस्थिरता का अनुमान जताया तो वहीं आज वह अनुमान सही साबित हुआ भी दिखाई दिया। बिटकॉइन आज फिर से गिरावट के साथ खुला और इसकी कीमत 49,000 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) के करीब पहुंच गई। भारतीय एक्सचेंज जैसे Coinswitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बनी हुई है। CoinMarketCap के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में 0.15 प्रतिशत गिरकर आज  49,031.52 डॉलर पर आ गई। नवम्बर महीने की शुरुआत में इसने जहां इस साल का सर्वकालिक उच्च स्तर हासिल किया था वहीं दिसम्बर की शुरुआत में इस क्रिप्टोकरेंसी को गिरावट का सामना बार बार करना पड़ रहा है। बिटकॉइन वर्तमान में पिछले महीने की शुरुआत में हासिल किए गए 69,000 डॉलर (लगभग 52 लाख रुपये) के ऑल टाइम हाई से लगभग 30 प्रतिशत नीचे है।

क्रिप्टो मार्केट में पिछले हफ्ते काफी उथल-पुथल देखी गई जिसका कारण कोविड-19 का एक नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी रहा। इस दौरान बिटकॉइन पिछले सात हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर आ गया। जहां इसकी कीमत 54,000 डॉलर (करीब 40 लाख रुपये) पर आ बनी। 

Ether अब बिटकॉइन को फॉलो करता नहीं दिख रहा है। जहां पहले इसकी कीमत बिटकॉइन के साथ ही उठती गिरती मालूम पड़ती थी, अब पिछले कई दिनों में इसका उलट देखने को मिल रहा है। बिटकॉइन ने जहां वीकेंड में गिरावट दर्ज की वहीं ईथर अपनी कीमत में इजाफा करता हुआ बंद हुआ। ग्लोबल प्राइस की बात करें तो आज के ट्रेड की शुरुआत भी ईथर ने बढ़ोत्तरी के साथ की। CoinMarketCap के अनुसार दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 4,164.20 डॉलर (लगभग 3.13 लाख रुपये) हो गई। लगभग पूरी की पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट के दौरान भी ईथर अपनी बढ़ोत्तरी पर बना हुआ है। इस नजरिए इसकी मजबूती बिटकॉइन से कहीं ज्यादा दिखाई पड़ती है। 

Gadgets 360 Cryptocurrency Price Tracker के अनुसार खबर लिखने के समय ईथर की कीमत में 1.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी थी। प्राइस ट्रैकर आज फिर पूरा लाल रंग में रंगा हुआ दिखाई पड़ा। Binance Coin, Tether, Solana में गिरावट आई। पिछले 24 घंटों में Binance Coin 2.84 प्रतिशत गिरकर 547.80 डॉलर (लगभग 41 हजार रुपये) पर आ गया, जबकि सोलाना 1.45 प्रतिशत गिरकर 192.35 डॉलर (लगभग 14 हजार रुपये) पर आ गया। CoinMarketCap के अनुसार टीथर 0.08 प्रतिशत गिरकर 1.00 डॉलर पर आ गया।
Advertisement

मीम डिजिटल कॉइन की बात करें तो डॉजकॉइन और शिबा इनु दोनों में ही गिरावट देखी गई। क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार डॉजकॉइन की कीमत में 6.26 प्रतिशत की गिरावट आई और खबर लिखने के समय यह 14.2 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं शिबा इनु की कीमत 0.002635 रुपये प्रति टोकन पर चल रही थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.