क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म में चोरी करने वाले हैकर को कंपनी ने ऑफर की नौकरी और 37 करोड़ का इनाम!

Poly Network में पिछले दिनों हुई क्रिप्टोकरेंसी चोरी में जो हैकर शामिल था उसे कंपनी ने जॉब ऑफर की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2021 12:14 IST
ख़ास बातें
  • हैकर ने कंपनी में की थी लगभग 4,462 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी।
  • Poly Network में हुई चोरी का पता लगने के बाद कंपनी ने हैकर से अपील की।
  • कंपनी की सुरक्षा के बारे में चिंता करने पर कंपनी ने हैकर को ऑफर की जॉब।

पॉली नेटवर्क द्वारा हैकर को मुख्य सुरक्षा सलाहकार की नौकरी की पेशकश की गई।

Poly Network में पिछले दिनों हुई क्रिप्टोकरेंसी चोरी में जो हैकर शामिल था उसे कंपनी ने जॉब ऑफर की है। यह हैकर पिछले सप्ताह 600 मिलियन डॉलर (लगभग 4,462 करोड़ रुपये) से अधिक की चोरी में शामिल था, उसे उसी कंपनी द्वारा मुख्य सुरक्षा सलाहकार की नौकरी की पेशकश की गई थी। इसके अतिरिक्त, पॉली नेटवर्क ने जोर देकर कहा है कि "मि. व्हाइट हैट” (कंपनी हैकर को जैसे संबोधित करती है) क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म से आभार के टोकन के रूप में 500,000 डॉलर (लगभग 37.1 करोड़ रुपये) का इनाम रखें। हैकर, या हैकर्स ने चुराए गए अधिकांश धन को यह कहते हुए वापस कर दिया था कि डकैती केवल "मज़े के लिए" थी। हैकर ने कंपनी के इनाम को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया और सार्वजनिक रूप से कहा कि वह इसे उन लोगों को देने पर विचार कर रहा है जिन्होंने ब्लॉकचेन सुरक्षा में योगदान दिया है।

“White Hat" एक नैतिक हैकर (ethical hacker) को बताने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है जिसका उद्देश्य साइबर कमजोरियों को उजागर करना है। पॉली नेटवर्क यूजर्स को एक डिजिटल तिजोरी से दूसरी में टोकन स्वैप करने की अनुमति देता है। मगर किसी ने सिस्टम में एक दोष पाया और संपत्ति को अपने स्वयं के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया। अटैक में हैकर ने 600 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के टोकनों को चुरा लिया। यह डकैती अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी डकैती थी क्योंकि इसने 2018 में जापानी एक्सचेंज Coincheck से चुराए गए डिजिटल कॉइन में 534.8 मिलियन डॉलर (लगभग 3,978 करोड़ रुपये) से ज्यादा का चूना लगा दिया था। 

Poly Network में हुई चोरी का पता लगने के बाद कंपनी ने हैकर से अपील की और यह संभवतः काम कर गया।

बाद में, कंपनी ने जानकारी दी कि फंड लगातार वापस किया जा रहा है और वह हैकर के संपर्क में है।

Advertisement
एक बयान में, पॉली नेटवर्क ने कहा कि हैकर ने "कंपनी की सुरक्षा और समग्र विकास रणनीति के बारे में चिंता व्यक्त की"। फिर कंपनी ने उसे नौकरी की पेशकश की। 
"इसके अलावा, हमारे धन्यवाद को और अधिक बड़ा करने और मि. व्हाइट हैट को पॉली नेटवर्क के साथ ब्लॉकचेन दुनिया में सिक्योरिटी एडवांसमेंट में योगदान जारी रखने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हम इनको पॉली नेटवर्क के मुख्य सुरक्षा सलाहकार के रूप में आमंत्रित करते हैं," कंपनी ने कहा।

कंपनी ने 500,000 डॉलर (लगभग 3 करोड़ 72 लाख रुपये) के इनाम के बारे में कहा कि वह मि. व्हाइट हैट के द्वारा ईनाम के पैसे को अस्वीकार करने और इसे उन लोगों को भेजने के विचारों का सम्मान करती है जो ब्लॉकचेन तकनीक को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पॉली नेटवर्क ने कहा, "हम अभी भी इस 500,000 डॉलर के इनाम को मि. व्हाइट हैट द्वारा वैरीफाइड वॉलेट पते पर ट्रांसफर करेंगे ताकि वह साइबर सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल कर सकें।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.