क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Bitstamp पर होगी Shiba Inu की ट्रेडिंग

Bitstamp ने बताया कि नई जोड़ी गई क्रिप्टोकरंसीज के लिए अभी डिपॉजिट और विड्रॉल खुला है और इसकी ट्रेडिंग अभी शुरू नहीं हुई है

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Bitstamp पर होगी Shiba Inu की ट्रेडिंग

Bitstamp यूजर्स को Shiba Inu में फंड डिपॉजिट और विड्रॉ करने की अनुमति देगा

ख़ास बातें
  • Bitstamp अपने प्लेटफॉर्म पर DYDX, GALA और PERP को भी जोड़ रहा है
  • Shiba Inu के प्राइस में कुछ महीने पहले काफी तेजी आई थी
  • इस मीम टोकन में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है
विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Bitstamp अमेरिकी डॉलर और यूरो की क्रिप्टोकरंसी Shiba Inu के बदले ट्रेडिंग शुरू करेगा। Bitstamp यूजर्स को Shiba Inu में फंड डिपॉजिट और विड्रॉ करने की अनुमति देगा। इस मीम टोकन के समर्थकों ने एक्सचेंज पर इसकी ट्रेडिंग शुरू होने को लेकर ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। हाल ही में अमेरिकी मूवी थियेटर कंपनी AMC Theatres ने भी मूवी टिकट और स्नैक्स खरीदने के लिए पेमेंट के ऑप्शन के तौर पर Shiba Inu को जोड़ा था।

CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, Shiba Inu का प्राइस 0.00003672 डॉलर है और यह 1,044,066 वॉलेट्स में इसकी होल्डिंग है। Shiba Inu के प्राइस में कुछ महीने पहले काफी तेजी आई थी और मार्केट वैल्यू के लिहाज से यह 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बन गया था। पिछले महीने दो बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों, Kraken और Gemini ने इस Shiba Inu के लिए सपोर्ट को जोड़ा था। Bitstamp अपने प्लेटफॉर्म पर DYDX, GALA और PERP को भी जोड़ रहा है। 

Bitstamp ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नई जोड़ी गई क्रिप्टोकरंसीज के लिए अभी डिपॉजिट और विड्रॉल खुला है और इसकी ट्रेडिंग अभी शुरू नहीं हुई है। इसमें कहा गया है, "यूजर्स लिमिट ऑर्डर्स देने के साथ ही कैंसल भी कर सकेंगे लेकिन ये मैच नहीं होंगे। इस वजह से अभी कोई ऑर्डर पूरे नहीं होंगे। ऑर्डर मैचिंग की जल्द शुरुआत होगी और इसके बाद सामान्य तौर पर ट्रेडिंग की जा सकेगी। हालांकि, केवल लिमिट ऑर्डर्स ही उपलब्ध होंगे।" एक्सचेंज की ऑर्डर बुक में पर्याप्त लिक्विडिटी होने पर सभी प्रकार के ऑर्डर शुरू किए जाएंगे।

हाल ही में  Ethereum के बड़े व्हेल में से एक ने एक पोर्टफोलियो में 11 लाख डॉलर (लगभग 8.81 करोड़ रुपये) से अधिक 28 अरब Shiba Inu टोकन जोड़े हैं। इस पोर्टफोलियो में टोकन्स की संख्या अब 1.2 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। व्हेल वॉलेट "Gimli" ने जून में Shiba Inu टोकन्स खरीदने शुरू किए थे और इसके बाद से इसने 5.6 करोड़ डॉलर (लगभग 422.4 करोड़ रुपये) के टोकन्स जमा किए हैं।  पिछले कुछ महीनों से Gimli ने विशेषतौर पर Shiba Inu टोकन्स खरीदे हैं। इस अज्ञात व्हेल ने इससे पहले लगभग 10 लाख डॉलर (लगभग 7.54 करोड़ रुपये) के Shiba Inu टोकन्स खरीदे थे।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, shiba inu, bitstamp, Etherium, Trading, Exchange, Bitcoin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »