Covid स्ट्रेन के नाम से मेल खाता Omicron टोकन दो दिन में पहुंचा 5 हजार से 43 हजार रुपये!

नए COVID-19 वेरिएंट को "Omicron" नाम दिए जाने के बाद "Omicron" नाम की एक Ethereum आधारित क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 945 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 14:46 IST
ख़ास बातें
  • नया वेरिएंट सर्वप्रथम 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से रिपोर्ट किया गया था।
  • वर्तमान में OMIC का ट्रेड केवल SushiSwap पर किया जा सकता है।
  • दो दिन पहले Omicron 65 डॉलर (लगभग 4,883 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।

Omicron टोकन नवंबर की शुरुआत में अस्तित्व में आया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा नए COVID-19 वेरिएंट को "Omicron" नाम दिए जाने के बाद "Omicron" नाम की एक Ethereum आधारित क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 945 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। टोकन नवंबर की शुरुआत में अस्तित्व में आया और ऐसा लगता है कि इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी का एकमात्र कारण कोरोना के नए वेरिएंट का नाम इससे मिलना ही है। CoinGecko के अनुसार वर्तमान में Omicron क्रिप्टो टोकन, जो कि संक्षिप्त में OMIC कहा जा रहा है,  576.48 डॉलर (लगभग 43,311 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

दो दिन पहले यही Omicron 65 डॉलर (लगभग 4,883 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। फिर दो दिन के अंदर ही यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 689 डॉलर (लगभग 51,765 रुपये) पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह के अंत में समूचे क्रिप्टो बाजार में गिरावट के बावजूद ओमीक्रॉन टोकन में भारी बढ़ोत्तरी हुई।

ओमीक्रॉन भले ही नई ऊंचाइयों को छू रहा है मगर कोविड के नए वेरिएंट के साथ इसका अजब कनेक्शन ऑनलाइन जगत में बहस का विषय बना हुआ है। वेरिएंट को सबसे पहले 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से रिपोर्ट किया गया था। WHO द्वारा इसे चिंताजनक घोषित किया जा चुका है। 

वर्तमान में OMIC का ट्रेड केवल SushiSwap पर किया जा सकता है, जो एक डीसेंट्रेलाइज्ड एक्सचेंज है।
Coingecko के अनुसार वर्तमान में Omicron टोकन की कुल सप्लाई 2,430 डॉलर है, जिसकी कीमत 1.4 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) है।

इस क्रिप्टो टोकन की कुल सप्लाई 10 लाख पर सीमित है। जिसके कारण इसके ज्यादातर टोकनों को अभी भी माइनिंग और ट्रेडिंग के लिए छोड़ दिया गया है। 
Advertisement
OMIC टोकन की मौजूदा मार्केट कैप और सर्कुलेटिंग सप्लाई के बारे में डीटेल साफ नहीं हैं। ।
टोकन को OlympusDAO DeFi प्रोटोकॉल के एक कांटे के रूप में बनाया गया था, जिसे इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया था।

हाल के दिनों में यह दूसरा उदाहरण है जब ग्लोबल लेवल पर ट्रेंडिंग टॉपिक के रूप में नामित एक क्रिप्टोकरेंसी ने रातोंरात बड़े पैमाने पर लाभ दर्ज किया है। इससे पहले नवंबर में लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज़ Squid Game से प्रेरित SQUID नामक एक क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उसके बाद इसमें 99.99 प्रतिशत की गिरावट आई और निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। 
Advertisement
अभी तक यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि यह संक्रामक COVID-19 स्ट्रेन जो दुनियाभर की सरकारों के लिए चिंता का विषय है, अभी चढ़ता रहेगा या फिर गिर जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.