बिटकॉइन समेत Crypto मार्केट में आज हल्की बढ़त, Shiba Inu और Dogecoin में नुकसान

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 0.12 प्रतिशत से बढ़ा है

बिटकॉइन समेत Crypto मार्केट में आज हल्की बढ़त, Shiba Inu और Dogecoin में नुकसान

बिटकॉइन की कीमत 19.24 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही है

ख़ास बातें
  • कई पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज मामूली गिरावट देखी गई है
  • डॉजकॉइन 0.06 डॉलर यानि कि लगभग 5.59 रुपये पर ट्रेड कर रहा है
  • शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.000983 रुपये) पर है
विज्ञापन
गुरूवार को बिटकॉइन समेत पूरे क्रिप्टोमार्केट में हल्का इजाफा बरकरार रहा, जैसा कि एक दिन पहले भी देखा गया था। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत में 1.63 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी आई है और यह 23 हजार डॉलर यानि कि करीब 18.4 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 24,051 डॉलर यानि कि लगभग 19.24 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.38 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर बिटकॉइन की कीमत 22,971 डॉलर यानि कि लगभग 18.38 लाख रुपये पर बनी हुई है। वीक टू डे परफॉर्मेंस में बिटकॉइन 0.1 प्रतिशत से ऊपर चल रहा है। 

इस बीच Ether की कीमत न तो ऊपर गई और न ही ज्यादा नीचे आई है। हालांकि, आज इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने के समय पर ईथर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 1,698 डॉलर यानि कि लगभग 1.36 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ग्लोबल लेवल पर इसकी कीमत 1,612  डॉलर यानि कि लगभग 1.29 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.12 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इसकी वैल्यू में 0.07 प्रतिशत की हानि हुई है।  

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि कुछ पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज मामूली गिरावट देखी गई है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 0.12 प्रतिशत से बढ़ा है। Uniswap, Solana, Polkadot, Cosmos, जैसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में हल्की गिरावट आई है। जबकि Tether, USDC, BNB में हल्की बढ़त देखी गई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin में आज थोड़ी गिरावट आई है। वर्तमान में डॉजकॉइन 0.06 डॉलर यानि कि लगभग 5.59 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.8 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.000983 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.31 प्रतिशत की गिरावट है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »