Crypto मार्केट नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार, जुलाई में भी सुस्‍त शुरुआत, जानें लेटेस्‍ट प्राइस

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर की वैल्‍यू में 0.19 फीसदी की गिरावट आई है।

Crypto मार्केट नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार, जुलाई में भी सुस्‍त शुरुआत, जानें लेटेस्‍ट प्राइस

टॉप 2 क्रिप्‍टोकरेंसी के नुकसान देखने के अलावा ज्‍यादातर altcoins भी मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुए हैं।

ख़ास बातें
  • ज्‍यादातर altcoins भी मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुए हैं
  • सिर्फ रिपल, डॉजकॉइन, ट्रॉन और एवलांच ने मुनाफा देखा है
  • क्रिप्‍टो मार्केट कैप गिरकर 863 बिलियन डॉलर पहुंच गया है
विज्ञापन
जुलाई का महीना शुरू गया है, लेकिन क्रिप्‍टो मार्केट में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। सोमवार को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने 0.60 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार BTC की मौजूदा कीमत 20,015 डॉलर (लगभग 15.80 लाख रुपये) है। पिछले हफ्ते के आसपास बिटकॉइन 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के निशान से ऊपर उठनी शुरू हो गई थी, लेकिन वीकेंड में यह फिर से गिर गई। Binance और CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों के अनुसार, बिटकॉइन का मूल्य लगभग 19,101 डॉलर (लगभग 15.08 लाख रुपये) के आसपास है।

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) की किस्‍मत भी बिटकॉइन जैसी ही है। इसकी वैल्‍यू में 0.19 फीसदी की गिरावट आई है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार ईथर 1,114 डॉलर (लगभग 87,990 रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

टॉप 2 क्रिप्‍टोकरेंसी के नुकसान देखने के अलावा ज्‍यादातर altcoins भी मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुए हैं। रिपल, डॉजकॉइन, ट्रॉन और एवलांच को छोड़कर लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। इनमें बिनेंस कॉइन, कार्डनो, सोलाना, पोल्‍काडॉट, पॉलीगॉन, यूनिस्‍वैप और लाइटकॉइन आदि शामिल हैं। स्‍टेबलकॉइंस में शामिल बिनेंस USD, USD कॉइन और टीथर ने भी नुकसान देखा है। 

मार्च के आसपास क्रिप्टो सेक्टर का कुल मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 15,610,304 करोड़ रुपये) से अधिक था, जो पिछले तीन महीनों में गिरकर 863 बिलियन डॉलर (लगभग 68,21,971 करोड़ रुपये) हो गया है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी एक ‘क्‍लीयर डेंजर' है।

क्रिप्‍टो मार्केट में भले ही गिरावट का दौर है, लेकिन क्रिप्‍टोकरेंसी को अपनाया भी जा रहा है। हाल में आई खबर के मुताबिक शीबा इनु और डॉजकॉइन यूजर्स अब Uber Eats और DoorDash की पेमेंट्स क्रिप्टोकरेंसी में भी कर सकते हैं। लेकिन यह पेमेंट BitPay के माध्यम से होगी। BitPay ने घोषणा की है कि अब उसके यूजर्स Uber Eats और DoorDash की फूड डिलीवरी के लिए BitPay पेमेंट सर्विस में शीबा इनु और डॉजकॉइन को भी पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »