Bitcoin, Ether समेत आज Crypto मार्केट में बड़ा उछाल, जानें किन ऑल्टकॉइन्स को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, Shiba Inu और Dogecoin दोनों टोकन आज हरे रंग में दिखे

Bitcoin, Ether समेत आज Crypto मार्केट में बड़ा उछाल, जानें किन ऑल्टकॉइन्स को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस $39,532 (लगभग 30 लाख रुपये) पर है

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन में 4.40 प्रतिशत की बढ़त
  • Bitcoin में पिछले 24 घंटों में 4.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
  • शिबा इनु की कीमत $0.000023 (लगभग 0.0017 रुपये) पर कर रही ट्रेड
विज्ञापन
Crypto मार्केट में आज दिन की शुरुआत बड़े उछाल के साथ हुई। इसका कारक ये भी रहा कि अमेरिका में फेडरेल रिजर्व ने ऑफिशिअल इंटरेस्ट रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ा दिया है। गुरूवार को बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत $40,000 (लगभग 30.5 लाख रुपये) के करीब पहुंच गई। यह प्राइस CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंज्स पर दर्ज किया गया। खबर लिखने के समय तक बिटकॉइन पिछले 24 घंटों में 3.18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज कर चुका था और भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर इसकी कीमत $41,465 (लगभग 31.5 लाख रुपये) थी। 

बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस (Bitcoin global price) $39,532 (लगभग 30 लाख रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 4.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, यह अपनी वीक-टू-डे वैल्यू में 1.4 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया है। ईथर की कीमत भी बिटकॉइन की राह पकड़ती दिखी। इसकी कीमत में 5 प्रतिशत के लगभग का इजाफा देखने को मिला है। खबर लिखने के समय पर इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $ 3,074 (लगभग 2.35 लाख रुपये) थी जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत $ 2,924 (लगभग 2.2 लाख रुपये) पर चल रही थी। यह इसकी कीमत में पिछले 24 घंटों में हुई 4.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के बाद है। 

CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि वीक-टू-डे परफॉर्मेंस में ईथर ने 2.1 प्रतिशत का इजाफा किया है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर कहता है कि पिछले 24 घंटों में अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में महत्वपूर्ण बढ़त देखने को मिली है। वहीं, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में पिछले 24 घंटों में 5.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। Uniswap, Cosmos, TRON, Avalanche और Cardano में दोहरे अंकों के साथ बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि Chainlink, Polygon, Terra, और Solana ने भी बड़ी छलांग लगाई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin दोनों टोकन आज हरे रंग में दिखे। डॉजकॉइन में 4.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ इसकी कीमत $0.14 (लगभग 11 रुपये) पर पहुंच गई। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000023 (लगभग 0.0017 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी कि जो कि पिछले 24 घंटों में 3.52 प्रतिशत की वृद्धि है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BTC, ETH price, crypto price update, Cryptocurrency
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »