Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में छाया हरा रंग, Shiba Inu में बड़ी बढ़त

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार आज अधिकतर पॉपुलर टोकनों में हरा रंग छाया रहा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Ripple, Cardano, Solana और Polkadot में बढ़त
  • ईथर की कीमत $1,660 (लगभग 1.34 लाख रुपये) पर चल रही है
  • दोनों ही पॉपुलर मीम टोकन शिबा इनु और डॉजकॉइन हरे रंग में दिखाई दिए

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC $21,490 (लगभग 17 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

पिछले कुछ दिनों में उथल-पुथल झेलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में आज लाल की बजाए हरा रंग ज्यादा छाया दिखाई दिया। बिटकॉइन की कीमत में भी आज सुधार देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 1.23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और वर्तमान में यह भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $21,490 (लगभग 17 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह 21,500 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) के करीब बना हुआ है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन $21,526 (लगभग 17 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko का डेटा बताता है कि बिटकॉइन की वैल्यू वीक टू डे परफॉर्मेंस में अभी भी पिछले हफ्ते से लगभग 10 प्रतिशत कमजोर है। 

Bitcoin को फॉलो करते हुए Ether की कीमत में आज एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय पर भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $1,660 (लगभग 1.34 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर का प्राइस 1,671 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर बना हुआ था। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 1.06% के लगभग बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, CoinGecko के डेटा के अनुसार वीक टू डे परफॉर्मेंस में यह 15% कमजोर बना हुआ है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार आज अधिकतर पॉपुलर टोकनों में हरा रंग छाया रहा। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.41 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। Ripple, Cardano, Solana और Polkadot जैसे टोकनों में आज हल्की से मध्यम बढ़त देखने को मिली है। Bitcoin Cash और Tron उन टोकनों में शामिल थे जिनमें आज हल्का नुकसान देखने को मिला है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, दोनों ही पॉपुलर मीम टोकन शिबा इनु और डॉजकॉइन हरे रंग में दिखाई दिए। वर्तमान में डॉजकॉइन $0.07 (लगभग 5.62 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.08% प्रतिशत की बढ़त है। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.001154 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.