क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन में 1 प्रतिशत की तेजी, XRP का प्राइस 10 प्रतिशत बढ़ा 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में मंदी का ट्रेंड है। अमेरिका में इन्फ्लेशन को लेकर आशंकाएं बढ़ने का भी नकारात्मक असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में ट्रंप के सख्त फैसलों का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है
  • बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में मंदी का ट्रेंड है
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त रहा है

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में मंदी का ट्रेंड है

पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को कुछ रिकवरी हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के सख्त फैसलों का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 97,020 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.30 प्रतिशत की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,700 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। XRP का प्राइस 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 2.75 डॉलर पर था। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Chainlink, Tether, Monero और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.20 प्रतिशत घटकर लगभग 3.22 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में मंदी का ट्रेंड है। अमेरिका में इन्फ्लेशन को लेकर आशंकाएं बढ़ने का भी नकारात्मक असर पड़ा है।  Ether में ट्रेडर्स की दिलचस्पी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कम है। बिटकॉइन की तुलना में Ether में काफी गिरावट हुई है। इसके लिए 3,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग भी की गई है। 

दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit ने बताया है कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर यह जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। हाल ही में ByBit ने देश में अपने कस्टमर्स को सूचना दी थी कि वह अपनी सर्विसेज को अस्थायी तौर पर रोक रहा है। इसके बाद FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था और इसे लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.