क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 93,700 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,93 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 15:59 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में शुक्रवार को 1.30 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • Ether का प्राइस लगभग 1,787 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के सपोर्ट से मार्केट में तेजी आ सकती है

कुछ देशों में इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट पर अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों और कुछ देशों के बीच तनाव का असर पड़ रहा है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में शुक्रवार को 1.30 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 98,800 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2.50 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 1,787 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, BNB, Solana, Litecoin, Cronos और XRP शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,93 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में तेजड़ियों की ताकत बढ़ने का संकेत मिल रहा है। Ether के लिए 1,800 डॉलर पर कुछ रेजिस्टेंस है। अगर सेंटीमेंट मजबूत रहता है तो शॉर्ट-टर्म में चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी आ सकती है। बिटकॉइन में कुछ स्थिरता है और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के सपोर्ट से मार्केट में तेजी का दौर आने की संभावना है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। इससे पहले ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनने से स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.