बिटकॉइन में लौटी तेजी, 55,170 से ज्यादा हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह लगभग 2,460 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है
  • Avalanche, Ripple, Tron, Cardano, Polkadot और Stellar में भी तेजी थी
  • गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Litecoin और Iota शामिल थे

अमेरिका में CPI और PPI के आगामी डेटा से मार्केट को डायरेक्शन मिल सकती है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को प्रॉफिट दर्ज किया गया। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 58,718 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 1.60 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 55,170 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह लगभग 2,460 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,300 डॉलर का था। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Tron, Cardano, Binance Coin, Chainlink, Polkadot, Near Protocol और Stellar में तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Litecoin और Iota शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 1.95 लाख करोड़ डॉलर पर थी। 

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "एक्सचेंज फ्यूचर्स पर बिटकॉइन के फंडिंग रेट्स अधिकतर नेगेटिव हैं। इससे रिटेल सेगमेंट को गिरावट की आशंका का संकेत मिल रहा है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो ऐसी स्थितियों में शॉर्ट लिक्विडेशंस होते हैं, जिससे तेजी आती है। इसका यह मतलब हो सकता है कि ऑल्टकॉइन्स अपने निचले लेवल पर हैं और इनमें मजबूत रिकवरी हो सकती है। अमेरिका में CPI और PPI के आगामी डेटा से मार्केट को डायरेक्शन मिल सकती है।" 

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने चेतावनी दी है कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इस मामले में भी नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने की रिपोर्ट है। WazirX से हैकर्स ने लगभग 23 करोड़ डॉलर का फंड चुराया गया था। क्रिप्टो मार्केट पर भी इस मामले का असर हुआ था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर सवाल उठे थे। FBI ने बताया है, "हैकर्स अपने शिकार को सोशल मीडिया पर उसकी एक्टिविटी के जरिए तलाशते हैं। इसके बाद पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से फंसाया जाता है।" इन हैकर्स से बचने के लिए FBI ने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स की लॉगिन, पासवर्ड और प्राइवेट कीज से जुड़ी जानकारी इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज पर स्टोर नहीं करने की सलाह दी है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.