बिटकॉइन का प्राइस 2 महीने में पहली बार 60,000 डॉलर से नीचे गिरा

Ether में लगभग 1.85 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 2,907 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

बिटकॉइन का प्राइस 2 महीने में पहली बार 60,000 डॉलर से नीचे गिरा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.46 प्रतिशत बढ़कर 2.23 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.15 प्रतिशत घटकर लगभग 57,690 डॉलर पर था
  • पिछले महीने जोरदार तेजी के बाद बिटकॉइन में इस सप्ताह गिरावट रही है
  • Ether में लगभग 1.85 प्रतिशत का नुकसान था
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को गिरावट थी। इसका प्राइस दो महीने में पहली बार 60,000 डॉलर से नीचे आया है। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.15 प्रतिशत घटकर लगभग 57,690 डॉलर पर था। हालांकि, विदेशी एक्सचेंजों पर यह लगभग 59,790 डॉलर पर था। पिछले महीने जोरदार तेजी के बाद बिटकॉइन में इस सप्ताह गिरावट रही है। 

Ether में लगभग 1.85 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 2,907 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether और Solana के प्राइसेज भी घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Ripple, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon, Near Protocol, Cronos और Litecoin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.46 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.23 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट से यह संकेत मिल रहा है कि निचले स्तर पर खरीदारी हो रही है। बिटकॉइन में रिकवरी नहीं हुई है और मैक्रो इकोनॉमिक और कुछ अन्य कारणों से इसमें बड़ी तेजी के लिए पर्याप्त ताकत नहीं है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस 60,300 डॉलर और सपोर्ट 58,800 डॉलर पर है। Ether के लिए अगला रेजिस्टेंस 3,100 डॉलर पर है।" CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने कहा, "स्पॉट बिटकॉइन ETFs में बुधवार को 56.3 करोड़ डॉलर का इनफ्लो हुआ है। BlackRock का पूर्वानुमान है कि इसमें सॉवरेन फंड्स और पेंशन फंड्स सहित नए इनवेस्टर्स शामिल हो सकते हैं।" 

इस सप्ताह की शुरुआत में सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के पूर्व CEO, Changpeng Zhao को मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाए जाने पर चार महीने की जेल की सजा दी गई थी। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई थी। इस मामले में पिछले वर्ष Binance ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। इस एक्सचेंज की शुरुआत 2017 में हुई थी। Changpeng ने लगभग पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने पर भी सहमति दी थी। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »