बिटकॉइन में गिरावट, WazirX में हैकिंग का पड़ा असर

Tether, Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink और Litecoin के प्राइस भी घटे हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 16:23 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों में बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में भारी गिरावट थी
  • इसके पीछे क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX पर हैकर्स का अटैक बड़ा कारण था
  • Near Protocol, Cronos, Bitcon SV और Iota के प्राइस बढ़े हैं

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.63 प्रतिशत घटकर लगभग 2.35 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में वोलैटिलिटी रही। भारतीय एक्सचेंजों में बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में भारी गिरावट थी। इसके पीछे क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX पर हैकर्स का अटैक बड़ा कारण था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 1.17 प्रतिशत घटकर 64,056 डॉलर पर था। WazirX और BuyUCoin जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में 12 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था और यह लगभग 58,862 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 0.22 प्रतिशत की मामूली गिरावट थी। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,416 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर इसमें 13 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था और यह 3,100 से 3,413 डॉलर की रेंज में था। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink और Litecoin के प्राइस भी घटे हैं। प्रॉफिट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Near Protocol, Cronos, Bitcon SV और Iota शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.63 प्रतिशत घटकर लगभग 2.35 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "अगर बिटकॉइन 64,650 डॉलर को पार करने में नाकाम रहता है तो यह गिरकर 62,500 डॉलर पर जा सकता है। इसके अलावा WazirX में हैकिंग से इनवेस्टर्स पर प्रेशर बढ़ा है।" CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "अमेरिका में BlackRock, Fidelity मे स्पॉट Ether ETF के अप्रूवल के लिए मार्केट रेगुलेटर SEC के पास अंतिम फाइलिंग की है। अगर यह अप्रूवल दिया जाता है तो यह अमेरिका के क्रिप्टो मार्केट के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा।" 

WazirX से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए हैं, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। WazirX ने एक स्टेटमेंट में बताया, "हमें पता चला है कि हमारे मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट्स में से एक की सिक्योरिटी में सेंध लगी है। हमारी टीम इसकी जांच कर रही है।" इस एक्सचेंज ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है। Cyvers ने बताया कि WazirX से फंड जिस एड्रेस पर भेजा गया है उसने पहले ही PEPE, GALA और USDT टोकन्स को Ether में बदला है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.