Bitcoin के सबसे पुराने निवेशक Roger Ver ने Dogecoin को बताया बेहतर! जानें वजह

रॉजर वेर 43 वर्षीय अमेरिकी हैं जिन्हें अक्सर 'बिटकॉइन जीसस' के नाम से जाना जाता है

Bitcoin के सबसे पुराने निवेशक Roger Ver ने Dogecoin को बताया बेहतर! जानें वजह

रॉजर ने Dogecoin को बिटकॉइन से सस्ता और अधिक भरोसेमंद बताया है

ख़ास बातें
  • रॉजर ने बिटकॉइन प्रतिद्वंदियों में Litecoin और Bitcoin Cash को भी गिना
  • रॉजर ने 2011 में बिटकॉइन में निवेश करना शुरू किया था
  • उस वक्त बिटकॉइन की ट्रेडिंग वैल्यू 1 डॉलर के करीब हुआ करती थी
विज्ञापन
Bitcoin Jesus के नाम से मशहूर क्रिप्टो इनवेस्टर Roger Ver ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रॉजर ने Dogecoin को Bitcoin से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉज के बिटकॉइन के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदे हैं। इसके अलावा रॉजर ने एलन मस्क के ट्विटर के खरीदने वाले फैसले को भी सपोर्ट किया है। उन्होंने संभावना जताई कि एलन मस्क ट्विटर के मालिक बनने के बाद शायद इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सेंसरशिप को खत्म कर देंगे। 

रॉजर वेर 43 वर्षीय अमेरिकी हैं जिन्हें अक्सर 'बिटकॉइन जीसस' के नाम से जाना जाता है क्योंकि, ये उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने पुराने समय से ही बिटकॉइन में इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था और डिजिटल करेंसी को प्रोमोट करना भी शुरू कर दिया था। रॉजर ने हाल ही में Bloomberg को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कुछ हैरान कर देने वाली बातें कहीं। उन्होंने सबसे पहली मीम क्रिप्टोकरेंसी DOGE को सपोर्ट करते हुए कहा कि डॉजकॉइन तुलना में बिटकॉइन से कहीं अधिक बेहतर है। कारण बताते हुए उन्होंने इसे बिटकॉइन से सस्ता और भरोसेमंद बताया है। 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से उन्होंने बिटकॉइन को सपोर्ट करना बंद कर दिया था क्योंकि बिटकॉइन एक वैकल्पिक करेंसी के रूप में देखा जाता है और पिछले कुछ समय से यह उस दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा था। यह अपने मूल मकसद से भटक गया था। रॉजर केवल बिटकॉइन के फायदे गिनाने वाले व्यक्तियों में खुद को नहीं गिनते हैं, जैसे कि MicroStrategy के चीफ Michael Saylor के बारे में कहा जाता है। सेलर हमेशा बिटकॉइन को सपोर्ट करते नजर आते हैं। 

Michael Saylor ने हाल ही में एक पॉपुलर मीडिया चैनल को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें सेलर ने बिटकॉइन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी बिटकॉइन के साथ जोखिम बहुत कम है। यह दूसरे ट्रेडिशनल एसेट्स से कहीं अधिक सुरक्षित है। यही खूबियां हैं जो इसे रिटायरमेंट के लिए सबसे बेहतर विकल्प बनाती हैं। यानि कि अगर आप अपने रिटायरमेंट के समय में बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट उसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

वहीं, Roger Ver का नाम भले ही Bitcoin के साथ जुड़ा हो लेकिन उन्होंने अपने बयान से सबको हैरान कर दिया है। इतना ही नहीं, रॉजर दो और ऑल्टकॉइन्स के नाम गिनाए जो कि बिटकॉइन के प्रतिद्वंदियों के रूप में उभर कर आ सकते हैं। उन्होंने Litecoin और Bitcoin Cash के बारे में कहा कि, डॉजकॉइन के अलावा ये दो ऐसे ऑल्टकॉइन हैं जो बिटकॉइन से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का तमगा हटाने की ताकत रखते हैं।  

रॉजर ने एलन मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के फैसले पर भी अपनी राय दी। उन्हें उम्मीद जताई कि ट्विटर की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद सोशल मीडिया पर बोलने की आजादी पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। रॉजर का नाम क्रिप्टोइंडस्ट्री में पुराने समय से जाना जाता है। उन्होंने 2011 में बिटकॉइन में निवेश करना शुरू किया था। उस वक्त बिटकॉइन की ट्रेडिंग वैल्यू 1 डॉलर के करीब हुआ करती थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Doge, BTC, Crypto, Roger Ver, Michael Saylor
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »