मंदी के कारण क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit ने किया वर्कफोर्स घटाने का फैसला

एक्सचेंज ने हटाए जाने वाले एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज के साथ ही करियर में मदद करने का भी दावा किया है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 जून 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज के पास लगभग 60 लाख यूजर्स हैं
  • इसने हाल ही में यूजर्स को ग्रिड ट्रेडिंग बॉट उपलब्ध कराया है
  • क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट कम करने की कोशिश में जुटी हैं

एक्सचेंज ने यह नहीं बताया कि वह कितने एंप्लॉयीज की छंटनी करेगा

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों पर पड़ रहा है। इस वजह से ये फर्में कॉस्ट घटाने की कोशिश में जुटी हैं। सिंगापुर के क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit ने नुकसान से बचने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कमी करने का फैसला किया है। हालांकि, एक्सचेंज ने यह नहीं बताया कि वह कितने एंप्लॉयीज की छंटनी करेगा।

Bybit के प्रवक्ता ने वर्कफोर्स को कम करने की पुष्टि की है। पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्मों ने वर्कफोर्स को घटाया है। CryptoPotato ने Bybit के प्रवक्ता के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया, "मार्केट की मंदी का असर दुनिया भर में कंपनियों पर पड़ा है। Bybit भी इनमें शामिल है। हमने अपने वर्कफोर्स को कम करने का फैसला किया है।" एक्सचेंज ने हटाए जाने वाले एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज के साथ ही करियर में मदद करने का भी दावा किया है। प्रवक्ता का कहना था कि फर्म की स्थिति मजबूत है और इसके पास 160 से अधिक देशों में लगभग 60 लाख यूजर्स हैं। एक्सचेंज ने सभी रजिस्टर्ड यूजर्स को ग्रिड ट्रेडिंग बॉट उपलब्ध कराया है। इससे यूजर्स अपनी खरीदारी और बिक्री को ऑटोमेट कर सकेंगे। 
Advertisement

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" 

इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Selling, Market, America, Coinbase, Cost
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.