क्रिप्टो एक्सचेंज Bitmart को हैक अटैक में 20 करोड़ डॉलर के एसेट्स का नुकसान होने की आशंका

हैक अटैक होने को Bitmart के CEO, Sheldon Xia ने भी माना है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यह चुराई गई प्राइवेट की के जरिए हुआ है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 16:02 IST
ख़ास बातें
  • चुराए गए टोकन्स Bitmart Hacker की जाली पहचान वाले हैकर्स को भेजे गए हैं
  • हैकर को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है
  • हैक अटैक होने को Bitmart के CEO, Sheldon Xia ने भी माना है

यह अटैक शनिवार को हुआ था। यह अटैक करने वाले हैकर को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Bitmart एक बड़े हैक अटैक का शिकार हुआ है। इसमें कथित तौर पर 19.6 करोड़ डॉलर (लगभग 1,479 करोड़ रुपये) की विभिन्न क्रिप्टोकरंसीज की चोरी की गई है। चुराए गए टोकन्स "Bitmart Hacker" की जाली पहचान वाले अज्ञात हैकर्स को भेजे गए हैं। यह अटैक शनिवार को हुआ था। यह अटैक करने वाले हैकर को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

इस हैक अटैक की जानकारी सिक्योरिटी फर्म PeckShield ने ट्विटर पर दी है। इसमें बताया गया है कि चोरी हुए Ethereum-बेस्ड क्रिप्टो एसेट्स की वैल्यू 10 करोड़ डॉलर (लगभग 754 करोड़ रुपये) की है। इसके अलावा Binance Smart Chain पर बेस्ड 9.6 करोड़ डॉलर (लगभग 724 करोड़ रुपये) के एसेट्स चुराए गए हैं। हैक अटैक होने को Bitmart के CEO, Sheldon Xia ने भी माना है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यह चुराई गई प्राइवेट की के जरिए हुआ है। इसमें दो हॉट वॉलेट्स से चोरी की गई है। इंटरनेट पावर्ड हॉट वॉलेट्स क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की सुविधा देने के लिए पब्लिक और प्राइवेट कीज के साथ लिंक्ड होते हैं। इसके साथ ही ये सिक्योरिटी के उपाय के तौर पर भी काम करते हैं।
Advertisement

Xia ने कहा कि Bitmart ने अगले नोटिस तक सभी विड्रॉल पर रोक लगा दी है। NewsRoomPost की रिपोर्ट के अनुसार, एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज एग्रीगेटर लिंच का इस्तेमाल कर हैकर्स ने चुराए गए एसेट्स के बदले Ether टोकन्स लेने के लिए किया है। इन Ether टोकन्स को टॉर्नेडो कैश कहे जाने वाले एक प्राइवेट मिक्सर में डिपॉजिट किया जा रहा है। इससे हैक किए गए एसेट्स का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। 

हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वर्ष लगभग 10.52 अरब डॉलर (लगभग 79,194 करोड़ रुपये) के क्रिप्टो अपराध हुए थे। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने नवंबर में कहा था कि सायबर अपराधी धोखाधड़ी करने के लिए कम जानकारी रखने वाले लोगों से फिजिकल क्रिप्टोकरंसी ATM और डिजिटल QR कोड्स का इस्तेमाल करवा रहे हैं। अक्टूबर में एक बड़े हैक अटैक में Ethereum पावर्ड लेंडिंग प्रोटोकॉल, Cream Finance को 13 करोड़ डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स का नुकसान हुआ था। नवंबर में DeFi प्रोटोकॉल Badger DAO पर एक हैक अटैक के कारण 12 करोड़ डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) की कीमत के Bitcoin और Ethereum के नुकसान का पता चला था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitmart, Hack, Etherium
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.