अमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंक Cowen ने क्रिप्टो के लिए लॉन्च की अलग यूनिट

Cowen ने बताया कि बैंक नई डिविजन शुरू करने से पहले ही क्लाइंट्स की ओर से कई महीनों से क्रिप्टो ट्रेडिंग कर रहा है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 17:35 IST
ख़ास बातें
  • नई डिविजन से क्लाइंट्स को क्रिप्टो इकोसिस्टम का सुरक्षित एक्सेस मिलेगा
  • क्रिप्टोकरेंसीज में रिटेल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है
  • क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के कारोबार में भी तेजी आ रही है

Cowen Digital कही जाने वाली यह यूनिट इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी सर्विसेज देगी

क्रिप्टो सेगमेंट में बढ़ती दिलचस्पी का फायदा उठाने की बहुत सी फर्में तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंक Cowen ने एक क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स डिविजन बनाई है। Cowen Digital कही जाने वाली यह यूनिट इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करेगी। इसके साथ ही अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप के जरिए कस्टडी सॉल्यूशंस भी दिए जाएंगे। 

इस बारे में घोषणा करते हुए Cowen ने बताया कि बैंक नई डिविजन शुरू करने से पहले ही क्लाइंट्स की ओर से कई महीनों से क्रिप्टो ट्रेडिंग कर रहा है। बैंक ने कहा कि नई डिविजन से इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को डिजिटल एसेट इकोसिस्टम का सुरक्षित एक्सेस मिलेगा। इस यूनिट की सर्विसेज में डेरिवेटिव्स एंड फ्यूचर्स, फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस के साथ ही NFT और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) को भी शामिल किया जा सकता है। Cowen के CEO Jeffrey M. Solomon ने एक स्टेटमेंट में बताया, "Cowen Digital के जरिए हमारे क्लाइंट्स को इंस्टीट्यूशनल क्वालिटी के साथ क्रिप्टो और डिजिटल एसेट मार्केट का एक्सेस मिलेगा।" 
Advertisement

पिछले वर्ष के अंत में Cowen के एसेट अंडर मैनेजमेंट में लगभग 15.8 अरब डॉलर (लगभग 1,20,380 करोड़ रुपये) थे। Cowen के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और इक्विटी डेरिवेटिव्स के हेड के तौर पर काम कर चुके Drew Forman नई यूनिट की अगुवाई करेंगे। बहुत सी अमेरिकी कंपनियां Bitcoin और Ether जैसे डिजिटल एसेट्स के तेजी से बढ़ते मार्केट का फायदा उठाने के लिए इस सेगमेंट में सर्विसेज शुरू कर रही हैं। हाल के वर्षों में रिटेल इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ने के साथ इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों के कारोबार में भी तेजी आई है। 

रेगुलेटर्स को आशंका है कि क्रिप्टो एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने से फाइनेंशियल सिस्टम के लिए रिस्क हो सकता है। क्रिप्टोकरंसीज की वैल्यू पिछले वर्ष बढ़कर 3 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 2,29,39,400 करोड़ रुपये) को पार कर गई थी। शिकागो यूनिवर्सिटी की रिसर्च में बताया गया है कि पिछले वर्ष अमेरिका के लगभग 14 प्रतिशत लोगों ने डिजिटल एसेट्स में इनवेस्टमेंट किया था। क्रिप्टो से जुड़ी कुछ फर्मों ने सेलेब्रिटीज और एथलीट्स की मौजूदगी वाले मार्केटिंग कैम्पेन के जरिए इस सेगमेंट के बारे में जानकारी बढ़ाने की कोशिश की है। अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने डिजिटल एसेट्स को लेकर एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें क्रिप्टो की निगरानी के लिए एक रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाना शामिल है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Services, NFT, Trading, America, Cowen, Investors, Bitcoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.