Fortune 500 की लिस्ट में शामिल हुई Coinbase, ऐसा करने वाली Crypto इंडस्ट्री की पहली कंपनी

Fortune ने कॉइनबेस का रिवेन्यू $7,839 मिलियन (लगभग 60,728 करोड़ रुपये) और मार्च तक मार्केट वैल्यू $41,670 (लगभग 1,64,808 करोड़ रुपये) दिखाई

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 मई 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • लिस्ट फॉर्च्यून मैगजीन ने प्रकाशित की है
  • Coinbase ने अपने dApps के लिए हाल ही में लॉन्च किया था वॉलेट
  • क्रिप्टो फर्म ने इयर ओवर इयर रिवेन्यू में 513 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की

Coinbase क्रिप्टो एक्सचेंज को Fortune 500 लिस्ट में 437वां स्थान मिला है

वित्तीय संकट की अफवाहों को पीछे छोड़ते हुए Coinbase ने Fortune 500 कंपनियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। क्रिप्टो एक्सचेंज को इस लिस्ट में 437वां स्थान मिला है। यह लिस्ट फॉर्च्यून मैगजीन ने प्रकाशित की है। मैगजीन हर वित्तीय वर्ष के लिए रिवेन्यू के आधार पर अमेरिका की सबसे बड़ी 500 कंपनियों की लिस्ट जारी करती है। इसके साथ ही Coinbase क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई है। कंपनियों को रैंक देने की यह शुरुआत 1950 में की गई थी। 

अपडेटेड लिस्ट में Fortune ने कॉइनबेस का रिवेन्यू $7,839 मिलियन (लगभग 60,728 करोड़ रुपये) और मार्च तक मार्केट वैल्यू $41,670 (लगभग 1,64,808 करोड़ रुपये) दिखाई। Fortune 500 की लिस्ट में शामिल हुई क्रिप्टो फर्म ने इयर ओवर इयर रिवेन्यू में 513 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की और प्रोफिट्स में 1024 प्रतिशत का इजाफा किया है। 
Advertisement

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डायरेक्ट लिस्टिंग से पहले एनालिस्ट अनुमान लगा रहे थे कि कंपनी $100 बिलियन (लगभग 7,74,805 करोड़ रुपये) के साथ डेब्यू करेगी। लेकिन इसने अपने पहले दिन की ट्रेड क्लोजिंग $61 बिलियन (लगभग 4,72,631 करोड़ रुपये) की कीमत के साथ की। पहले दिन की ट्रेडिंग में कंपनी मार्केट कैप के हिसाब से अमेरिका की 7वीं सबसे बड़ी कंपनी के रूप में उभर कर आई। 

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भले ही इस वक्त मंदी चल रही है लेकिन, इस उपलब्धि के बाद अमेरिका की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज क्रिप्टो कम्यूनिटी के बड़े मेंबर्स को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब इसने कहा कि कंपनी को ट्रेडिंग वैल्यू में 44 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 
Advertisement

2021 की पहली तिमाही में क्रिप्टो एक्सचेंज ने कहा था कि इसने 309 अरब डॉलर (करीब 23,86,484 करोड़ रुपये) का ट्रेडिंग वॉल्यूम जेनरेट किया। यह आंकड़ा जाहिर तौर पर 2021 की आखिरी तिमाही में जेनरेट किए ट्रेडिंग वॉल्यूम से कम है, जब कंपनी ने $547 बिलियन (लगभग 42,23,250 करोड़ रुपये) का ट्रेडिंग वॉल्यूम जेनरेट किया था। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी सर्विसेज के विस्तार के बारे में बात करें तो, Coinbase ने अपने प्लेटफॉर्म पर 17 मई को डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स (dApps) के लिए एक नया वॉलेट और ब्राउजर फीचर लॉन्च किया था।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.