DOGE के बाद आई Cate ... Catecoin बनेगा 2022 का सबसे पॉपुलर मीमकॉइन!

Catecoin की पॉपुलेरिटी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि अब निवेशक डॉग थीम कॉइन्स के विकल्प की ओर जा रहे हैं।

DOGE के बाद आई Cate ... Catecoin बनेगा 2022 का सबसे पॉपुलर मीमकॉइन!

Catecoin टोकन का इस्तेमाल प्ले-टू-अर्न, एनएफटी और मेटावर्स फंक्शन में भी किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • कैटकॉइन के इन्वेस्टर्स की संख्या 1 लाख 70 हजार हो चुकी है।
  • अब निवेशक डॉग थीम कॉइन्स के विकल्प की ओर जा रहे हैं।
  • डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसे मीम क्रिप्टोकरेंसी टोकनों का इस्तेमाल सीमित है।
विज्ञापन
Dogecoin और Shiba Inu क्रिप्टोकरेंसी जगत में जाने माने नाम हैं। दोनों ही कॉइन डॉग थीम पर आधारित हैं और जापानी कुत्ते की शिबा इनु ब्रीड की शक्ल को लेकर बनाए गए हैं। हालांकि, कुत्ते जैसे जानवर से इनका कोई लेना देना नहीं है फिर भी इनकी पॉपुलेरिटी को देखते हुए अब दूसरे जानवरों के नाम पर भी क्रिप्टोकरेंसी पॉपुलर होने लगी हैं। इस लिस्ट में तेजी से ग्रोथ करता टोकन है बिल्ली (Cat) की थीम पर बना कैटकॉइन (Catecoin) टोकन। जैसा कि इसका नाम दर्शाता है कि यह बिल्ली जानवर से प्रेरित है, ठीक वैसे ही जैसे शिबा इनु कुत्ते से प्रेरित है। इस कॉइन ने पिछले कुछ महीनों में असाधारण ग्रोथ की है। इन्वेस्टर्स के बीच यह टोकन तेजी से पॉपुलर होता जा रहा है। 

लॉन्च के बाद से कैटकॉइन के इन्वेस्टर्स की संख्या 1 लाख 70 हजार हो चुकी है। इसकी ग्रोथ का ग्राफ कितनी तेजी से ऊपर जा रहा है इस बात का अंदाजा इसी से लग जाता है कि पिछले 14 दिनों में इस कॉइन का ग्रोथ रेट 132 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जिन निवेशकों ने काफी समय पहले इस कॉइन में निवेश किया था उन्हें अब तक 2900 गुना रिटर्न मिल चुका है। इसको 2022 के शिबा इनु और डॉजकॉइन के रूप में देखा जा रहा है। जितनी तेजी से शिबा इनु ने 2021 में ग्रोथ की, इस कॉइन के लिए 2022 में वैसे ही संकेत दिए जा रहे हैं। 

Catecoin की पॉपुलेरिटी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि अब निवेशक डॉग थीम कॉइन्स के विकल्प की ओर जा रहे हैं और कैटकॉइन में उन्हें यह विकल्प नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी यह कॉइन काफी पॉपुलर हो रहा है। इस कॉइन की एक खास बात यह है कि डॉजकॉइन और शिबा इनु के उलट इसका उपयोग कई तरह से किया जा सकता है और यह मल्टीपल यूटिलिटी को सपोर्ट करता है। Catecoin में निवेश करने वाले निवेशक 15% तक एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (APY) कमा सकते हैं। यानि हर साल में इस टोकन से आप अपने निवेश पर 15 प्रतिशत तक का रिटर्न पा सकते हैं। 
डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसे मीम क्रिप्टोकरेंसी टोकनों का इस्तेमाल सीमित है। आप इन्हें दूसरी सर्विसेज के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जबकि कैटकॉइन के साथ ऐसा नहीं है। इस टोकन का इस्तेमाल प्ले-टू-अर्न, एनएफटी और मेटावर्स फंक्शन में भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, जब होल्डर इसका इस्तेमाल किसी ट्रांजैक्शन में करता है तो 2 प्रतिशत रिटर्न के रूप में मिलता है। कैटकॉइन के साथ मिलने वाले ये बेनिफिट्स डॉग थीम आधारित डॉजकॉइन और शिबा इनु टोकनों में नहीं मिलते हैं। इसलिए इसे 2022 का डॉज और शिब कहा जा रहा है जो कि सच होता हुआ दिख भी रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »