प्राइवेसी ब्राउजर Brave ने पेश किया Solana सपोर्टेड वर्जन, यूजर्स सीधे खरीद सकेंगे क्रिप्टोकरेंसी

प्लेटफॉर्म ने Ramp के साथ भी जुड़ने की घोषणा की है जिसके बाद यूजर्स सीधे तौर पर Brave Wallet से क्रिप्टोकरेंसी खरीद सकेंगे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 26 मई 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Brave डेस्कटॉप ब्राउजर का वर्जन 1.39 किया गया है पेश
  • यूजर्स अपने Brave वॉलेट से सीधे SOL और SPL टोकन का लेन-देन कर सकते हैं
  • प्लेटफॉर्म की ओर से आने वाले समय में इस तरह की और भी घोषणाएं आ सकती हैं

Brave डेस्कटॉप ब्राउजर का वर्जन 1.39 क्रिप्टो टोकन सोलाना सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है

प्राइवेसी ब्राउजर Brave ने अपना नया डेस्कटॉप ब्राउजर वर्जन पेश किया है। यह Brave डेस्कटॉप ब्राउजर का वर्जन 1.39 है। वर्जन की खास बात ये है कि यह क्रिप्टो टोकन सोलाना सपोर्ट के साथ आता है। जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को Web 3 तक पहुंच प्रदान करना है। कंपनी ने इसे सीधे लॉन्च नहीं किया है बल्कि उससे पहले नौसिखियों और एक्सपर्ट्स के लिए इसके साथ लिंक्ड वॉलेट और टूल्स का मजबूत सूट था। सोलाना का सपोर्ट मिलने के साथ अब यूजर्स कम फीस और तेज ट्रांजैक्शन जैसे बेनिफिट्स पा सकेंगे। इससे पहले मार्च में Opera ने भी इसी तरह की पहल की थी और Solana, Polygon, StarkEx के साथ कई अन्य ब्लॉकचेन के साथ सर्विसेज शुरू की थीं। 

Brave ने क्रिप्टो सपोर्ट के साथ अपने प्लान्स के बारे में पहली बार नवंबर में बताया था। डेस्कटॉप वर्जन 1.39 के माध्यम से Brave वॉलेट यूजर्स अपने Brave वॉलेट से सीधे SOL और SPL टोकन का लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को Ramp इंटीग्रेशन के माध्यम से फिएट मनी के बदले दूसरी क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की भी सुविधा मिलेगी। इस सबके ऊपर, प्लेटफॉर्म का अपना खुद का टोकन, बेसिक अटेंशन टोकन (BAT) भी SPL टोकन में बदला दिया गया है। 

डेवलेपमेंट के बारे में पुष्टि करते हुए, Brave के CEO और को-फाउंडर, ब्रेंडन ईच ने कहा, "Web 3 मार्केट का लीडिंग वेब ब्राउजर है और अब सोलाना ब्लॉकचेन के साथ जुड़ रहा है, ताकि यूजर्स और डेवलपर्स अपने फास्ट, कम फीस वाले नेटवर्क पर बिना किसी रुकावट के ट्रांजैक्शन कर सकें।"

घोषणा में कहा गया है कि सोलाना के साथ जुड़ना केवल एक कदम है,  इसके जैसे ही अन्य कई प्लान्स पर काम किया जा रहा है ताकि वेब 3 इकोसिस्टम के लिए एक्सेस उपलब्ध करवाई जा सके। यानि कि प्लेटफॉर्म की ओर से आने वाले समय में इस तरह की और भी घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं। प्लेटफॉर्म ने Ramp के साथ भी जुड़ने की घोषणा की है। Ramp से जुड़ने के बाद यूजर्स सीधे तौर पर Brave Wallet से क्रिप्टोकरेंसी खरीद सकेंगे। 
Advertisement

Ramp के मार्केटिंग हेड Greg McEwan ने कहा कि इस जुड़ाव के बाद फिएट मनी को क्रिप्टो में बदलने की मुश्किल प्रोसेस आसान हो जाएगी। BAT टोकनों को इस्तेमाल करके ब्रेव वॉलेट यूजर्स अब जल्द ही अपने वॉलेट के माध्यम से एनएफटी भी खरीद सकेंगे। Magic Eden के फाउंडर Sidney Zhang ने कहा, "हमारे मार्केटप्लेस में ब्रेव वॉलेट का आना इकोसिस्टम को और आगे ले जाएगा।"

इसके अलावा Brave के CEO और को-फाउंडर, ब्रेंडन ईच ने कहा कि फर्म आने वाले समय में डीसेंट्रलाइज्ड ऐप (dApp) का सपोर्ट भी उपलब्ध करवाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Brave, Brave Browser, Solana News, Cryptocurrency, Web3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.