Crypto फर्म Blockchain.com को इटली में सर्विसेज के लिए मिला रेगुलेटरी अप्रूवल

Blockchain.com अब इटली के नागरिकों और संस्थागत निवेशकों को यहां के रेगुलेटर OAM के अंतर्गत क्रिप्टो और डिजिटल वॉलेट्स संबंधित सर्विसेज मुहैया करवा सकती है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Binance, Coinbase, Crypto.com के पास भी इटली में है रेगुलेटरी अप्रूवल
  • फर्म OAM के अंतर्गत करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
  • OAM इटली में फाइनेंशिअल एजेंट्स और क्रेडिट ब्रोकर्स की निगरानी करता है

फर्म अब क्रिप्टोकरेंसी में रेगुलेटर की देखरेख में सर्विसेज दे सकेगी

लंदन आधारित क्रिप्टोकरेंसी फर्म Blockchain.com ने इटली में एक वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर रजिस्टर करने की बात कही है। यानि कंपनी अब क्रिप्टो और डिजिटल वॉलेट्स सर्विसेज को रेगुलेटर की देखरेख में इटली के नागरिकों और निवेशकों को उपलब्ध करवा सकती है। डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्मों में ऐसा करने वाली Blockchain.com लेटेस्ट कंपनी है। 

साल की शुरुआत में फरवरी में इटली ने इसके ब्रोक्रेज रेगुलेटर के साथ एक स्पेशल रजिस्टरी की थी। इसके अंतर्गत क्रिप्टो ऑपरेटर्स को रखा गया था ताकि वे स्थिर रूप से देश में काम कर सकें। हालांकि इसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी थीं, जिनको ऑपरेटर्स को पूरा करना होता है। 

Blockchain.com ने एक बयान में कहा कि अब यह इटली के नागरिकों और संस्थागत निवेशकों को यहां के रेगुलेटर OAM के अंतर्गत क्रिप्टो और डिजिटल वॉलेट्स संबंधित सर्विसेज मुहैया करवा सकती है। इसके पहले बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज्स जैसे Binance, Coinbase, Crypto.com और Trade Republic भी उन फर्मों की लिस्ट में शामिल हैं जो OAM के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। Coinbase यूएस आधारित फर्म है, Crypto.com सिंगापुर आधारित है, जबकि Trade Republic जर्मनी का इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है। 

दुनियाभर में रेगुलेटर क्रिप्टो सेक्टर को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें बहुत सारे पेचीदा नियम हैं। कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन, फाइनेंशिअल स्टेबिलिटी के खतरे और डिजिटल करेंसी का गैर कानूनी कामों में इस्तेमाल कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो इस राह में बड़ी अड़चन हैं। यूरोपियन यूनियन ने पिछले महीने क्रिप्टो को लेकर कुछ नियम लागू करने की बात कही है। क्रिप्टो प्लेटफॉर्म इन नियमों के लागू होने से पहले यूरोप में अपने आधार को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। 
Advertisement

अनुमान है कि ये नियम 2024 तक लागू किए जा सकते हैं जिसके अंतर्गत क्रिप्टो फर्मों को कस्टमर्स को डिजिटल टोकन जारी करने या सेल करने से पहले एक लाइसेंस की जरूरत होगी और कस्टमर्स के लिए कुछ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करना होगा। इस संबंध में Blockchain.com ने कहा है कि इस रजिस्ट्रेशन के बाद क्रिप्टो संबंधी सर्विसेज देने के लिए यूरोप में हमारी स्थिति मजबूत हुई है। OAM इटली में फाइनेंशिअल एजेंट्स और क्रेडिट ब्रोकर्स की निगरानी करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurrency news in hindi, Crypto News Today

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.