Bitfinex हैकिंग : अमेरिका में जब्‍त हुए 3.6 अरब डॉलर के Bitcoin, कपल पर है आरोप

दोषी पाए जाने पर दोनों को 25 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • ये बिटकॉइन Bitfinex के सिस्टम पर सेंध लगाने के बाद चोरी हो गए थे
  • इन्‍हें दंपति के कंट्रोल वाले एक डिजिटल वॉलेट में भेजा गया था
  • इन टोकन की कुल वैल्‍यू 5.1 बिलियन डॉलर तक बताई जा रही है

खबर लिखे जाने तक इन टोकन की कुल वैल्‍यू 5.1 बिलियन डॉलर (लगभग 38,095 करोड़ रुपये) थी।

Photo Credit: Twitter/Heather Morgan

साल 2016 में बिटफिनेक्स (Bitfinex) क्रिप्टो एक्सचेंज पर हुए हैकिंग के एक मामले में हीथर मॉर्गन और उनके पति इल्या लिचेंस्टीन को गिरफ्तार किया गया है। दंपति पर 119,756 BTC लूटने का आरोप है, जो उस समय चोरी हो गए थे। खबर लिखे जाने तक इन टोकन की कुल वैल्‍यू 5.1 बिलियन डॉलर (लगभग 38,095 करोड़ रुपये) थी। US डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने मॉर्गन और लिचेंस्टीन से जुड़े अकाउंट्स से 3.6 अरब डॉलर (26,902 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा की क्रिप्‍टोकरेंसी का पता लगाने और उसे जब्त करने का दावा किया है।

न्यू यॉर्क सिटी के रहने वाले दंपत्ति पर BTC टोकनों को लूटने की साजिश रचने की जांच चल रही है। साथ ही गैरकानूनी बैंकिंग गतिविधियों को वैध बनाने के लिए रजिस्‍टडर्ड बिजनेस अकाउंट्स का इस्‍तेमाल करके देश को धोखा देने की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दोनों को 25 साल तक की जेल हो सकती है। इसमें पहले आरोप के लिए 20 साल और दूसरे आरोप के लिए पांच साल की जेल हो सकती है। 
Advertisement

कोर्ट डॉक्‍युमेंट्स के अनुसार, लिचेंस्टीन और मॉर्गन ने कथित तौर पर 119,754 Bitcoin की आय को लूटने की साजिश रची थी। ये बिटकॉइन एक हैकर द्वारा Bitfinex के सिस्टम पर सेंध लगाने के बाद चोरी हो गए थे। उन बिटकॉइन को लिचेंस्टीन के कंट्रोल वाले एक डिजिटल वॉलेट में भेजा गया था। दंपति पर बिटकॉइन को इधर-उधर करने के लिए लॉन्ड्रिंग टेक्निक का इस्‍तेमाल करने आरोप भी हैं, जिसकी जांच की जा रही है। 
DoJ की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दंपति ने नकली आईडी के साथ-साथ कंप्यूटर प्रोग्रामों पर बनाए गए ऑनलाइन अकाउंट्स का इस्तेमाल ऑटोमेट पेमेंट्स के लिए किया, ताकि पैसे को थोड़े-थोड़े हिस्‍से में लूटा जा सके। हो सकता है कि दंपति इस पैसे को वर्चुअल करेंसी एक्‍सचेंज और डार्कनेट मार्केट्स में मौजूद अकाउंट्स में जमा कर रहे हों और वहां से पैसे को वापस लाया जा रहा हो। 
Advertisement
हीथर मॉर्गन ने साल 2009 में सेल्सफोक (SalesFolk) नाम के एक B2B स्टार्टअप की स्थापना की थी। इल्या लिचेंस्टीन को एक टेक उद्यमी बताया जाता है। 2016 के इस मामले में हुए डेवलपमेंट ने सोशल मीडिया के जरिए हलचल मचा दी है। Bitfinex के चीफ टेक्‍नॉलजी ऑफ‍िसर पाओलो अर्दोइनो ने भी ट्विटर पर इस बारे में अपना पक्ष रखा है। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.