बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, ईरान के होर्मूज को दोबारा बंद करने का पड़ा असर

ईरान ने शुक्रवार को Hormuz जलडमरूमध्य को खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद Bitcoin में उछाल आया था और इसका प्राइस 78,000 डॉलर से अधिक हो गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026 18:03 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस शुक्रवार को 78,000 डॉलर को पार कर गया था
  • ईरान के होर्मूज स्ट्रेट को दोबारा बंद करने से बिटकॉइन में गिरावट हुई है
  • अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है

ईरान के होर्मूज स्ट्रेट को खोलने की घोषणा के बाद बिटकॉइन का प्राइस 78,000 डॉलर को पार कर गया था

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को तेजी थी। ईरान ने Hormuz जलडमरूमध्य को खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद Bitcoin में उछाल आया था और इसका प्राइस 78,000 डॉलर से अधिक हो गया था। हालांकि, ईरान के शनिवार को होर्मूज को जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा करने से इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी में काफी गिरावट हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 76,130 डॉलर पर था। इसमें शुक्रवार की तेजी से बहुत से ट्रेडर्स की शॉर्ट पोजिशंस लिक्विडेट हुई थी। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी नुकसान था और इसका प्राइस लगभग 2,350 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने शुक्रवार को बताया था कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए सहमति दी है। हालांकि, ईरान की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन का प्राइस 76,000 डॉलर से 78,000 डॉलर की रेंज से आगे निकलने में नाकाम हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम और होर्मूज के खुलने से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आने की संभावना थी। Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑयल ले जा रहे कुछ टैंकर्स को ईरान ने होर्मूज के बंद होने की सूचना दी है। ईरान की न्यूज एजेंसी Nour की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ईरान के जहाजों को रोकने के बाद होर्मूज पर उसके सशस्त्र बलों ने नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद होर्मूज के खुलने की जानकारी मिलने के बाद इस समुद्री मार्ग की ओर बढ़ रहे कई ऑयल टैंकर्स वापस चले गए हैं। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान से जुड़े कुछ ग्रुप मिलिट्री ड्रोन्स खरीदने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा रूस के कुछ ग्रुप के भी क्रिप्टोकरेंसी से ड्रोन और कंपोनेंट्स खरीदने की रिपोर्ट है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ड्रोन के डिवेलपर्स और मिलिट्री ग्रुप्स से जुड़े वॉलेट्स के बीच क्रिप्टोकरेंसी में हुई ट्रांजैक्शंस का पता लगाया है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.