गिरावट के बाद संभला Bitcoin, Ether सुस्‍त, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट का ताजा हाल

बिटकॉइन की तर्ज पर ही आमतौर पर ईथर भी ग्रोथ करती नजर आती है, लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं दिख रहा।

गिरावट के बाद संभला Bitcoin, Ether सुस्‍त, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट का ताजा हाल

ग्‍लोबल एक्‍सचेंजों की बात करें, तो बिटकॉइन के वैल्‍यू लगभग 30451 डॉलर है, जो पिछले 24 घंटों में 2.46 फीसदी बढ़ गई है।

ख़ास बातें
  • Binance Coin, Cardano, Ripple, Solana ने भी देखी बढ़त
  • शीबा इनु और डॉजकॉइन भी तेजी दिखा रही हैं
  • Tether, USD coin, Binance USD को हो रहा नुकसान
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) से लेकर सभी प्रमुख ऑल्‍टकॉइंस को नुकसान झेलना पड़ा था। बिटकॉइन की वैल्‍यू नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में 30 हजार डॉलर से भी नीचे चली गई थी। बहरहाल, शुक्रवार को यह क्रम टूटता हुआ नजर आ रहा है और ज्‍यादा क्रिप्‍टोकरेंसीज ने मुनाफे के साथ शुरुआत करते हुए क्रिप्‍टो प्राइस चार्ट को हरा बना दिया है। इंडियन मार्केट्स में जहां बिटकॉइन की कीमत 25 लाख रुपये पर पहुंचने के करीब है, वहीं ग्‍लोबल मार्केट्स में भी यह कॉइन 30451 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। 

गैजेट्स 360 का क्रिप्‍टो प्राइस ट्रैकर बता रहा है कि दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्‍यू अभी 24,98,609 रुपये पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.47 फीसदी की तेजी आई है। बिटकॉइन की तर्ज पर ही आमतौर पर ईथर भी ग्रोथ करती नजर आती है, लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं दिख रहा। दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (ETH) ने मामूली नुकसान के साथ शुरुआत की है। यह 1,49,471 रुपये पर ट्रेड कर रही है, जिसमें बीते 24 घंटों में 0.43 फीसदी की गिरावट आई है। 

ग्‍लोबल एक्‍सचेंजों की बात करें, तो बिटकॉइन की वैल्‍यू लगभग 30451 डॉलर है, जो पिछले 24 घंटों में 2.46 फीसदी बढ़ गई है। ईथर ने भी बढ़त देखी है और यह 1819 डॉलर पर ट्रेड कर रही है व‍ पिछले 24 घंटों में 0.62 फीसदी बढ़ गई है। 

Binance Coin, Cardano, Ripple, Solana, Avalanche, Polygon जैसी ऑल्‍टकॉइंस भी बढ़त बनाती हुई दिख रही हैं। मीम कॉइंस के तौर पर चर्चित शीबा इनु और डॉजकॉइन भी तेजी दिखा रही हैं। शीबा इनु 0.000912 रुपये पर ट्रेड कर रही है, जबकि डॉजकॉइन की वैल्‍यू 6.79 रुपये पर है। 

हालांकि आज भी कुछ क्रिप्‍टोकरेंसी घाटे में हैं। इनमें Tether, USD coin, Binance USD शामिल हैं। दूसरी ओर, ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.01 फीसदी बढ़कर 1.26 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। पिछले 24 घंटों में ओवरऑल क्रिप्टो मार्केट का वॉल्‍यूम 28.45 प्रतिशत घटकर 69.74 बिलियन हो गया है।  

गुरुवार को बिटकॉइन की कीमतों में 6.9 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली थी और यह 30 हजार डॉलर के मार्क से नीचे 29,555 डॉलर (22 लाख 92 हजार रुपये) पर आ गई थी। ऐसा ही हाल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (ETH) का भी हुआ था। एक समय तो  यह 7.52 फीसदी तक गिर गई और दाम 1,794 डॉलर पर आ गए थे। 28 मार्च को बिटकॉइन की वैल्‍यू 48,234 डॉलर पर थी। इस हिसाब से यह क्रिप्‍टोकरेंसी 38 फीसदी तक नीचे जा चुकी है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »