Bitcoin 30 हजार डॉलर पार, Ether समेत अन्य ऑल्टकॉइन्स भी बढ़े

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन में आई बढ़त ने दूसरे ऑल्टकॉइन्स पर भी अच्छा असर डाला है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 मई 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu और Dogecoin की कीमत भी पिछले दिन की अपेक्षा आज बढ़ी है
  • डॉजकॉइन 1.61% की बढ़त के बाद $0.09 (लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है
  • Shiba Inu में 1.89 प्रतिशत का इजाफा हुआ है

ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट का कैपिटलाइजेशन 2.7 प्रतिशत बढ़ा है

Bitcoin ने निवेशकों के लिए एक बार फिर से उम्मीद जगानी शुरू की है। पिछले कुछ दिनों से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी $30,000 (लगभग 23.5 लाख रुपये) के साइकोलॉजिकल बैरियर से नीचे ट्रेड कर रही थी। लेकिन आज इसने इसे पार कर लिया है और बिटकॉइन $30,100 (लगभग 23.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत $31,645 (लगभग 24.5 रुपये) पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.81 प्रतिशत की बढोत्तरी है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन $30,103 (लगभग 23.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में यह इसके ग्लोबल प्राइस में 2.46 प्रतिशत की बढ़त है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, वीक-टू-डे वैल्यू में यह 3.6 प्रतिशत नीचे है।  

Ether ने भी सोमवार की अच्छी शुरुआत की और कॉइनस्विच कुबेर पर इसकी ओपनिंग बढ़त के साथ हुई। ईथर की भारत में कीमत $2,129 (लगभग 1.65 लाख रुपये) है। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत $2,027 (लगभग 1.5 लाख रुपये) है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.76 प्रतिशत की बढोत्तरी है। CoinGecko डेटा के अनुसार वीक-टू-डे परफॉर्मेंस में यह 5.3 प्रतिशत पीछे है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन में आई बढ़त ने दूसरे ऑल्टकॉइन्स पर भी अच्छा असर डाला है। ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट का कैपिटलाइजेशन 2.7 प्रतिशत बढ़ा है। Cardano, TRON, Avalanche, Polygon, Solana, Litecoin आदि में बीते 24 घंटों में बढ़ोत्तरी हुई है। 

Shiba Inu और Dogecoin की कीमत भी पिछले दिन की अपेक्षा आज बढ़ी है। डॉजकॉइन 1.61 प्रतिशत की बढ़त के बाद $0.09 (लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। जबकि Shiba Inu में 1.89 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह $0.000013 (लगभग 0.000972 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 
Advertisement

G7 की ओर से ताजा बयान में कहा गया है कि दुनिया की सात बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाएं क्रिप्टो रेगुलेशन को गति देना चाहती हैं। हाल में चल रही मार्केट मंदी के बावजूद क्रिप्टो रेगुलेशन इसके एडॉप्शन और लोगों में विश्वास बढ़ने का कारण बनेगा। इससे अधिक निवेशक इसमें हाथ आजमाएंगे। हाल ही में पुर्तगाल में भी क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने संबंधित कानूनों को दुरुस्त करने की बात कही गई है। पुर्तगाल में अभी तक क्रिप्टो ट्रेडिंग पर कोई टैक्स नहीं लिया जाता है, लेकिन अब सरकार इसे टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BTC, ETH, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.