Bitcoin समेत अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में उछाल, लेकिन स्टेबल कॉइन्स में गिरावट

शिबा इनु और डॉजकॉइन में आज हल्की बढ़त देखने को मिली है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin ने आज की ट्रेडिंग हल्के नुकसान के साथ शुरू की
  • Ether में Bitcoin के उलट हल्की बढोत्तरी हुई है
  • शिबा इनु और डॉजकॉइन में आज हल्की बढ़त

बिटकॉइन की कीमत 24,290 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) पर बनी हुई है

Bitcoin ने आज की ट्रेडिंग हल्के नुकसान के साथ शुरू की। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार आज बिटकॉइन की कीमत 24,000 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) के करीब मंडरा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटों में 1.36 प्रतिशत की गिरावट आई है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में 0.13 प्रतिशत की गिरावट आई है जो कि बहुत मामूली है। ग्लोबल लेवल पर यह 22,885 डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि अगर बिटकॉइन इसी राह पर बना रहता है तो जल्द ही यह 25 हजार डॉलर यानि लगभग 20 लाख रुपये को पार कर जाएगा। 

बिटकॉइन में जहां आज हल्का नुकसान हुआ है, Ether में इसके उलट हल्की बढोत्तरी हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर के अनुसार, ईथर की कीमत 1,738 डॉलर (लगभग 1.36 लाख रुपये) पर चल रही है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 1.81 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले कुछ दिनों से ईथर की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है और इथेरियम ब्लॉकचेन का ईको-फ्रेंडली अपडेट Merge भी जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसका असर इसकी कीमत पर भी देखा जा रहा है।

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज कई पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में हल्की बढ़त देखी गई है। Binance Coin, Cardano, Polkadot, Polygon, Avalanche, Tron और Uniswap ऐसे डिजिटल कॉइन रहे जिनको आज हल्का लाभ हुआ है। जबकि स्टेबल कॉइन्स जैसे USD Coin और Binance USD में आज नुकसान हुआ है। बढ़त हासिल करने वालों में Binance Coin (BNB) भी रहा, जिसमें खबर लिखे जाने तक 5.4 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही थी। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो शिबा इनु और डॉजकॉइन में आज हल्की बढ़त देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार भारत में डॉजकॉइन की कीमत 5.38 रुपये पर ट्रेड कर रही थी जो कि पिछले 24 घंटों में 2.28 प्रतिशत का इजाफा है। शिबा इनु में भी आज लाभ हुआ है। खबर लिखे जाने तक यह मीम क्रिप्टोकरेंसी 0.000958 रुपये पर ट्रेड कर रही थी जो कि पिछले 24 घंटों में 3.83 प्रतिशत की बढ़त है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.