Cryptocurrency News: इस साल के अंत तक बिटकॉइन जा सकता है करीब Rs 74 लाख के पार!

Bloomberg के एक एनालिस्ट ने कहा कि बिटकॉइन की कीमत में हाल ही में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव देखा गया है। मगर इस साल इसके 100,000 डॉलर (लगभग 73.65 लाख रुपये) को पार करने की संभावना है।

Cryptocurrency News: इस साल के अंत तक बिटकॉइन जा सकता है करीब Rs 74 लाख के पार!

बिटकॉइन फिलहाल 45,542 डॉलर (लगभग 33.54 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

ख़ास बातें
  • भारत में बिटकॉइन की कीमत 20 सितंबर को 36.6 लाख रुपये थी।
  • हाल ही में बिटकॉइन में बहुत ज्यादा अस्थिरता देखी गई।
  • बिटकॉइन आजकल मेन स्ट्रीम में अधिक अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Bloomberg के एक एनालिस्ट ने कहा कि बिटकॉइन की कीमत में हाल ही में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव देखा गया है। मगर इस साल इसके 100,000 डॉलर (लगभग 73.65 लाख रुपये) को पार करने की संभावना है। माइक मैकग्लोन ने एक चार्ट ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि बिटकॉइन इस साल 100,000 डॉलर के निशान तक क्यों पहुंच सकता है। उनका कहना है कि बिटकॉइन के "2021 में बड़ी प्रोग्रेस" करने की संभावना है क्योंकि मेन स्ट्रीम के अधिकतर लोग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को अपनाते हैं। उनका मानना ​​​​है कि अगर बिटकॉइन उस स्तर तक पहुंच पाता है तो यह पिछले बिटकॉइन ट्रेडिंग रुझानों और इसकी गिरती सप्लाई के कारण भी होगा। बिटकॉइन प्रोटोकॉल के अनुसार सप्लाई में 21 मिलियन से अधिक कॉइन नहीं हो सकते हैं।

मैकग्लोन का यह एनालिसिस बिटकॉइन सहित प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में न सोची जा सकने वाली गिरावट के बाद आया है। उन्हें इस बात का अनुमान हो सकता है कि बिटकॉइन ने अब इस साल अप्रैल-मई में क्रैश के दौरान हुई गिरावट की भरपाई कर ली है और अब इसमें एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। 

CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में बिटकॉइन 45,542 डॉलर (लगभग 33.54 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है, और यह 50,000 डॉलर (लगभग 36.83 लाख रुपये) के बैरियर को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। 21 सितंबर (दोपहर 2:53 बजे IST) तक, भारत में बिटकॉइन की कीमत  36.6 लाख रुपये थी। 

बिटकॉइन की सप्लाई 21 मिलियन (2.1 करोड़) कॉइन पर सीमित होने के साथ, मैकग्लोन का मानना ​​​​है कि घटती सप्लाई कीमत बढ़ाने को पुश करेगी। इसके चलते कुछ लोगों ने दावा किया है कि बिटकॉइन इनफ्लेशन के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव है। बिटकॉइन और इथेरियम के बाद, दो सबसे बड़े क्रिप्टो कॉइन, अप्रैल-मई में क्रैश से बच गए। Bloomberg के Crypto Outlook के सितंबर एडिशन ने बिटकॉइन के लिए 100,000 डॉलर और ईथर के लिए 5,000 डॉलर (लगभग 3.68 लाख रुपये) का स्तर अनुमानित किया था। 

पिछले महीने, मैकग्लोन ने जोर देकर कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी उद्योग को रेगुलेट करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के किसी भी कदम से बिटकॉइन की कीमत में वृद्धि हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »