Bitcoin, Ether में आज हल्का नुकसान, स्टेबल कॉइन्स को छोड़ सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन लुढ़के

मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu पर नजर डालें तो दोनों ही में आज भारी गिरावट दर्ज हुई है

Bitcoin, Ether में आज हल्का नुकसान, स्टेबल कॉइन्स को छोड़ सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन लुढ़के

Bitcoin आज 24,979 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमत में 1.15% की गिरावट आई है
  • डॉजकॉइन की कीमत में 12 प्रतिशत का नुकसान हुआ है
  • शिबा इनु की कीमत में 14 प्रतिशत का नुकसान हुआ है
विज्ञापन
Cryptocurrency मार्केट में रिकवरी जारी है लेकिन अस्थिरता अभी भी बनी हुई है, जिसका उदाहरण आज फिर देखने को मिला है। शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत में एक बार फिर से 1.15 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया है। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, 19 अगस्त, यानि आज यह अपनी पिछले दिन की कीमत से 2% के लगभग लुढ़क कर 24,979 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) पर आ गया। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे Coinbase और Binance पर यह 22,823 डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसके ग्लोबल प्राइस में 2.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, निवेशकों को इससे राहत है कि मौजूदा गिरावट के बाद ओवरऑल वैल्यू में बिटकॉइन ने नुकसान नहीं खाया है। 

बिटकॉइन के साथ-साथ ईथर की कीमत भी आज हल्के नुकसान में है। CoinSwitch Kuber में क्रिप्टो ईकोसिस्टम के लीड पार्थ चतुर्वेदी ने गैजेट्स 360 को बताया कि अमेरिका में इनफ्लेशन रेट में थोड़ी नर्मी आने के बाद क्रिप्टो एसेट्स की कीमतों ने भी उसी के अनुरूप बढ़ोत्तरी में ट्रेड किया, लेकिन हफ्ते के दौरान कीमतों में हुआ लाभ फिर से कम हो गया। ईथर में आज 7 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर यह 1,36,450 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज अगर स्टेबल कॉइन्स को छोड़ दें तो बाकी सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में गिरावट आई है। इनमें दुनिया की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन और ईथर भी शामिल हैं। स्टेबल कॉइन्स में Tether, USD Coin, Binance USD ऐसे कॉइन रहे जो आज हरे रंग में दिखाई दिए। इसके अलावा बाकी सभी पॉपुलर डिजिटल कॉइन लाल रंग में रंगे दिखे। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu पर नजर डालें तो दोनों ही में आज भारी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 12 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वर्तमान में यह $ 0.06 (लगभग ₹ 5.51 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जबकि शिबा इनु का प्राइस ₹ 0.001029 है, जो पिछले दिन की तुलना में आज 14 प्रतिशत नुकसान में है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »