Bitcoin, Ether की शुरुआत मुनाफे के साथ, पर कई कॉइंस को नुकसान, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी का ताजा हाल

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर करेंसी ईथर (Ether) ने इस हफ्ते की शुरुआत 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ की है।

Bitcoin, Ether की शुरुआत मुनाफे के साथ, पर कई कॉइंस को नुकसान, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी का ताजा हाल

मीमकॉइंस के रूप में चर्चित Shiba Inu और Dogecoin ने भी थोड़ा प्रॉफ‍िट दर्ज किया है।

ख़ास बातें
  • कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज फायदा नहीं देख पाईं
  • इनमें Avalanche, Binance USD, Tether और USD Coin शामिल हैं
  • Solana, Terra, Polygon और Uniswap की कीमतों में भी गिरावट आई है
विज्ञापन
क्रिप्टो निवेशकों के लिए अप्रैल का महीना एक पॉजिटिव माहौल के साथ शुरू हुआ है। ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी ने मुनाफा देखा है। 4 अप्रैल यानी सोमवार को बिटकॉइन (Bitcoin) ने 0.15% की बढ़त के साथ शुरुआत की। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, इसकी मौजूदा ट्रेडिंग वैल्‍यू 47,543 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर BTC ने बहुत कम नुकसान देखा है। Binance और CoinMarketCap पर बिटकॉइन लगभग 0.25 प्रतिशत गिर गया। वर्तमान में बिटकॉइन की इंटरनेशनल ट्रेडिंग वैल्‍यू 45,897 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) के करीब है।

वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर करेंसी ईथर (Ether) ने इस हफ्ते की शुरुआत 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ की है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसकी ट्रेडिंग वैल्यू 3,625 डॉलर (लगभग 2.75 लाख रुपये) है। (बिटकॉइन के प्राइस) 

ग्‍लोबल लेवल पर भी यह क्रिप्‍टोकरेंसी फायदे में रही है। उदाहरण के लिए- कॉइनबेस के अनुसार ETH ने 0.74 प्रतिशत का लाभ देखा है। खबर लिखे जाने तक ईथर की इंटरनेशनल ट्रेडिंग वैल्‍यू लगभग 3,498 डॉलर ( 2.65 लाख रुपये) है।

Binance Coin, Ripple, Cardano, Polkadot और Cosmos वो क्रिप्‍टोकरेंसी हैं, जिनमें मामूली बढ़त देखी गई है।

मीमकॉइंस के रूप में चर्चित Shiba Inu और Dogecoin ने भी थोड़ा प्रॉफ‍िट दर्ज किया है। 

हालांकि कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज फायदा नहीं देख पाईं। Avalanche, Binance USD, Tether और USD Coin को नुकसान देखना पड़ा है। Solana, Terra, Polygon और Uniswap की कीमतों में भी गिरावट आई है। इन क्रिप्‍टोकरेंसी को हुआ नुकसान बहुत कम है, फ‍िर भी प्राइस चार्ट में यह लाल रंग में ही नजर आ रही हैं। 

क्रिप्‍टो सेक्‍टर को लेकर दुनियाभर के देशों में रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार हो रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे ज्‍यादा देश क्रिप्टो सेक्‍टर को रेगुलेट करेंगे, इसकी अस्थिरता उतनी ही कम होगी। क्रिप्टो पर भारत का टैक्‍स कानून भी 1 अप्रैल से लागू हो गया है। इंडोनेशिया मई महीने से क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर वैल्‍यू ऐडेड टैक्‍स और इनकम टैक्‍स लगाने की तैयारी कर रहा है। यूरोपीय य‍ूनियन (EU) क्रिप्टो कानूनों को तैयार करने की प्रक्रिया में है।

किर्गिस्तान जैसे देशों में भी क्रिप्टोकरेंसी पर चर्चा शुरू हो गई है। वहां सांसदों ने क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में तर्क दिया है। CoinMarketCap के अनुसार, मौजूदा वक्‍त में क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का कुल मार्केट कैप 2.15 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,63,03,113 करोड़ रुपये) है। यही आंकड़ा 31 मार्च को 2.14 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1,62,77,490 करोड़ रुपये) था।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »