नए कोरोना वायरस की रिपोर्ट से क्रिप्टो मार्केट में घबराहट लेकिन Bitcoin, Ether में मजबूती

CoinSwitch Kuber पर Bitcoin 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,910 डॉलर (लगभग 42.6 लाख रुपये) पर है। Bitcoin का प्राइस शुक्रवार को 7.92 प्रतिशत टूटा था

नए कोरोना वायरस की रिपोर्ट से क्रिप्टो मार्केट में घबराहट लेकिन Bitcoin, Ether में मजबूती

नवंबर में बिटकॉइन के प्राइसेज में काफी उतार-चढ़ाव रहा

ख़ास बातें
  • Bitcoin और Ether के प्राइसेज में रिकवरी हुई है
  • Bitcoin 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,910 डॉलर पर है
  • कोरोना का नया वेरिएंट फैलने पर क्रिप्टो मार्केट गिर सकता है
विज्ञापन
कोरोना का नया वेरिएंट फैलने की रिपोर्ट से क्रिप्टो मार्केट में पिछले सप्ताह के अंत में गिरावट आई थी। हालांकि, Bitcoin और Ether के प्राइसेज में रिकवरी हुई है। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर Bitcoin 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,910 डॉलर (लगभग 42.6 लाख रुपये) पर है। Bitcoin का प्राइस शुक्रवार को 7.92 प्रतिशत टूटा था। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Bitcoin का प्राइस 57,276 डॉलर (लगभग 42.9 लाख रुपये) का है। इससे दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी में एक दिन में 5 प्रतिशत  से अधिक की तेजी का संकेत मिल रहा है।

नवंबर में बिटकॉइन के प्राइसेज में काफी उतार-चढ़ाव रहा। CoinGecko के डेटा के अनुसार, नवंबर में इसकी वैल्यू 7.3 प्रतिशत घटी है। Ether में भी शुक्रवार को भारी गिरावट आई थी और इसका प्राइस 9.34 प्रतिशत घटा था। हालांकि, इस सप्ताह की शुरुआत से इसमें रिकवरी हुई है। CoinSwitch Kuber पर इसका प्राइस 3.01 प्रतिशत बढ़कर 4,342 डॉलर (लगभग 3.25 लाख रुपये) का है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 4,314 डॉलर (लगभग 3.23 लाख रुपये) का है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि Ether का प्राइस नवंबर में 7.3 प्रतिशत घटा था। हालांकि, नवंबर में ही इसने 4,870 डॉलर (लगभग 3.61 लाख रुपये) का अभी तक का हाई लेवल भी छुआ था। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने तक मार्केट ट्रैकर पॉजिटिव दिख रहा था। पिछले एक दिन में कार्डानो, चेनलिंक, रिपल और लाइटकॉइन में तेजी आई है। हालांकि, Tether का प्राइस 3.66 प्रतिशत घटा है।

Shiba Inu और Dogecoin जैसे मीम टोकन्स के लिए पिछले कुछ सप्ताह गिरावट वाले रहे हैं। हालांकि, इस सप्ताह की शुरुआत में Shiba Inu का प्राइस 3.97 प्रतिशत बढ़कर 0.000039 डॉलर और Dogecoin का 0.91 प्रतिशत गिरकर 0.21 डॉलर पर है। 

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के फैलने की रिपोर्ट आने के बाद बिटकॉइन में पिछले सप्ताह के अंत में गिरावट आई थी और इसका असर अन्य छोटे टोकन्स पर भी पड़ा था। इनमें प्राइसेज भी टूटे थे। हालांकि, मार्केट कैप के लिहाज से Dogecoin अभी भी टॉप 10 की लिस्ट में है, जबकि Shiba Inu गिरकर 12वें स्थान पर आ गया है। कोरोना का नया वेरिएंट अधिक देशों में फैलने पर क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का दौर आने की आशंका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoim, Ether, Value, Exchange
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »