Bitcoin, Ether में गिरावट, लेकिन ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस ने मुनाफा दर्ज कर चौंकाया

ईथर (Ether) की वैल्‍यू में 0.99 फीसदी की कमी देखी गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 23 जून 2022 14:16 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की टॉप दो क्रिप्‍टोकरेंसीज ने ट्रेडिंग में नुकसान दर्ज किया है
  • जबकि ज्‍यादातर altcoins ने मुनाफा दर्ज करके चौंकाया है
  • क्रिप्टो सेक्‍टर का मौजूदा मार्केट कैप 900 अरब डॉलर है

डॉजकॉइन और शीबा इनु ने मुनाफा दर्ज कर चार्ट में खुद को ग्रीन बना लिया है।

बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत बीते सप्‍ताह 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) तक गिर गई थी। इसके बाद से दुनिया की इस सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी को छोटे नुकसान हो रहे हैं। गुरुवार को BTC की ट्रेडिंग एक फीसदी से कम की गिरावट के साथ शुरू हुई। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार,  फ‍िलहाल बिटकॉइन 21,452 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी इसे छोटे नुकसान का सामना करना पड़ा है। Binance और Coinbase के अनुसार बिटकॉइन का मूल्य 0.46 फीसदी गिरकर 20,199 डॉलर (लगभग 15.80 लाख रुपये) पर आ गया है। 

बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर पर ईथर (Ether) की वैल्‍यू में 0.99 फीसदी की कमी देखी गई है। यह वर्तमान 1,143 डॉलर (लगभग 89,500 रुपये) पर कारोबार कर रहा है।
Advertisement

दुनिया की टॉप दो क्रिप्‍टोकरेंसीज ने ट्रेडिंग में नुकसान दर्ज किया है, जबकि ज्‍यादातर altcoins ने क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर मुनाफा दर्ज करके चौंकाया है। यह संकेत दे सकता है कि BTC और ETH के उलट सस्ते altcoins में पूंजी का प्रवाह दिखाई दे रहा है। Tether, USD Coin और Binance USD जैसे सिक्‍कों को भी थोड़ा फायदा हुआ है। मीम कॉइंस के तौर पर चर्चित डॉजकॉइन (DOGE) और शीबा इनु (SHIB) ने भी मुनाफा दर्ज कर चार्ट में खुद को ग्रीन बना लिया है। 

हालांकि Bitcoin Cash, Monero, Elrond और Bitcoin SV ने घाटा दर्ज कर खुद को बिटकॉइन और ईथर के साथ खड़ा किया है। कुल मिलाकर, छोटे altcoins ने अच्‍छे संकेत दिखाना शुरू कर दिया है, जबकि महंगी क्रिप्टोकरेंसी निवेश ऑप्‍शन के रूप में अभी नहीं उभर रही हैं। पिछले हाल के दिनों में निवेशकों ने शॉर्ट बिटकॉइन फंड से 5.8 मिलियन डॉलर (लगभग 45 करोड़ रुपये) रिडीम किए हैं।  CoinShares की यह रिपोर्ट इशारा देती है कि इस समय क्रिप्टो इंडस्‍ट्री में नकारात्मकता अपने पीक पर है।
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेक्‍टर का मौजूदा मार्केट कैप 900 अरब डॉलर (लगभग 70,49,601 करोड़ रुपये) है। मंदी की आशंका और क्रिप्‍टो सेग्‍मेंट में दिख रही निराशा के बावजूद दुनियाभर में क्रिप्‍टो को लेकर योजनाएं आगे बढ़ रही हैं। चाहे क्रिप्‍टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में अपनाना हो या फ‍िर इससे जुड़े नियमों को फाइनलाइज करना हो, तमाम देशों में यह काम हो रहा है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.