Bitcoin, Ether ने दिखाई मजबूती, सबसे ज्‍यादा चमका Cardano, जानें बाकी क्रिप्‍टाेकरेंसी का हाल

कार्डानो के ADA टोकन ने मंगलवार को 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 मई 2022 16:20 IST
ख़ास बातें
  • इस तेजी की वजह ट्रेडिशनल मार्केट्स में आई मजबूती को माना जा रहा है
  • बिटकॉइन ने 31,000 डॉलर के लेवल को हासिल किया
  • ईथर में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है

मेटावर्स टोकन्‍स की कीमतों में बंपर उछाल देखा गया है। Axie Infinity के AXS ने 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

लगातार कई हफ्तों तक कीमतों में गिरावट दर्ज करने के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में मजबूती देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में ओवरऑल क्रिप्‍टो मार्केट कैप 4.4 फीसदी बढ़ गया है। इसकी वजह दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन bitcoin (BTC) में आई तेजी और इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेडिशनल मार्केट्स में आई मजबूती को माना जा रहा है।  coindesk की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार 9 हफ्तों के नुकसान के बाद सोमवार को बिटकॉइन ने 31,000 डॉलर के लेवल को हासिल कर लिया। एशियाई मार्केट्स में बिटकॉइन को अच्‍छी मजबूती मिलने का असर अमेरिकी मार्केट्स तक दिखाई दिया है। 

कार्डानो के ADA टोकन ने मंगलवार को 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। प्राइस-चार्ट से पता चलता है कि ADA को 45 सेंट के लेवल पर सपोर्ट मिला है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (ETH) में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कई और क्रिप्‍टोकरेंसीज ने भी बढ़ोतरी दर्ज की है। 
Advertisement

XRP की कीमतों में 5 फीसदी की तेजी आई है। Avalanche का AVAX और Solana के SOL ने 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। मीम कॉइंस के रूप में चर्चित डॉजकॉइन (dogecoin) (DOGE) और शीबा इनु (shiba inu) (SHIB) ने क्रमशः 3.8% और 2.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

दूसरी ओर, मेटावर्स टोकन्‍स की कीमतों में बंपर उछाल देखा गया है। Axie Infinity के AXS ने 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। Sandbox का SAN 11 फीसदी बढ़ा है। गौरतलब है कि सैंडबॉक्स ने किंग ऑफ रॉक एंड रोल ‘एल्विस प्रेस्ली' को वर्चुअल दुनिया में लाने के लिए एल्विस ऑन-चेन के साथ सहयोग का ऐलान किया है। बीते दिनों किए गए इस ऐलान के बाद इसके टोकन की वैल्‍यू 12 घंटों में लगभग 20% बढ़ गई थी। सैंडबॉक्स और वोक्सेल आर्किटेक्ट्स एकसाथ मिलकर एल्विस अवतार बना रहे हैं। इनका इस्‍तेमाल न्‍यू एल्विस वर्ल्‍ड में किया जाएगा, जो दुनियाभर में एल्विस फैंस के लिए एक मीटिंग प्‍लेस है। यहां यूजर्स अलग-अलग फॉर्मेट्स में ‘द किंग' बन सकते हैं। दूसरों से बातचीत कर सकते हैं। 
Advertisement

एशियाई मार्केट्स में जगी उम्‍मीदों के बीच क्रिप्टो मार्केट्स को राहत मिली है। खासतौर पर मार्च की शुरुआत के बाद पहली बार चीन में कोरोनावायरस के मामले 100 से कम हो गए। इससे ट्रेडर्स के बीच उम्‍मीद जगी है और उन्‍होंने एक बार फ‍िर से इन्‍वेस्‍टमेंट करना शुरू किया है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.