Bitcoin, Ether की कीमतों में तेजी, बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी ने भी पकड़ी रफ्तार

4.33 फीसदी की बढ़त के साथ ETH की वैल्‍यू 1,962 डॉलर (लगभग 1.50 लाख रुपये) के पॉइंट पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 30 मई 2022 12:48 IST
ख़ास बातें
  • शीबा इनु और डॉजकॉइन की वैल्‍यू भी बढ़ी
  • Tether, USD Coin और Binance USD को नुकसान
  • 1.25 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा कुल क्रिप्‍टो मार्केट कैप

ब‍िटकॉइन और ईथर की तरह ही Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche ने भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है।

क्रिप्टो निवेशक राहत की सांस ले सकते हैं, क्‍योंकि ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसीज (cryptocurrencies) ने एक बार फिर से मुनाफा दर्ज करना शुरू कर दिया है। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, सोमवार यानी 30 मई को बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत 3.56 फीसदी बढ़कर 31727 डॉलर (लगभग 24.5 लाख रुपये) तक पहुंच गई। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर तो बिटकॉइन ने और ज्‍यादा मुनाफा कमाया है। Binance और Coinbase एक्‍सचेंजों में BTC ने 4.70 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की। ग्‍लोबल लेवल पर इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्‍य 30,337 डॉलर (लगभग 23.5 लाख रुपये) पर पहुंच गया है। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथीरियम (Ethereum) ने भी क्रिप्टो चार्ट में मजबूती दिखाई है और बिटकॉइन जैसी ही ग्रोथ दर्ज की है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि 4.33 फीसदी की बढ़त के साथ ETH  की वैल्‍यू 1,962 डॉलर (लगभग 1.50 लाख रुपये) के पॉइंट पर पहुंच गई है। 

ब‍िटकॉइन और ईथर की तरह ही Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche ने भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है। 

मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु (Shiba Inu) और डॉजकॉइन (Dogecoin) की वैल्‍यू में क्रमश:  8.58 फीसदी और 2.77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अभी हरेक DOGE की कीमत 0.088 डॉलर (लगभग 6.85 रुपये) है, जबकि SHIB टोकन की कीमत 0.000012 डॉलर (लगभग 0.000950 रुपये) पर बनी हुई है।
Advertisement

अच्‍छे फायदे के साथ आज ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज ने ट्रेडिंग शुरू कर दी है, पर कई कॉइंस की कीमतें उतनी ऊंची नहीं हैं, जितनी वह बीते दिनों में थीं। खबर लिखे जाने तक Tether, USD Coin और  Binance USD जैसे स्‍टेबलकॉइंस घाटे में बने हुए थे। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो सेक्‍टर का कुल मार्केट कैप 1.25 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 97,50,067 करोड़ रुपये) पर है।
Advertisement

इस बीच, टेराफॉर्म लैब्स ने टेरा क्लासिक (Terra Classic) नाम का नया ब्लॉकचेन लॉन्च किया है। टेरा ब्लॉकचेन के डी-पेगिंग के कारण इसका मूल टोकन LUNA बहुत ज्‍यादा उतार-चढ़ाव देख रहा है। बीते दिनों इसकी वैल्‍यू काफी नीचे चली गई थी। 

मौजूदा क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट के बारे में CoinDCX क्रिप्टो एक्सचेंज की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि हम भविष्‍य में क्रिप्टो के डेवलपमेंट को लेकर आशावादी बने हुए हैं। इसके जरिए हमारे जीने, काम करने और खेलने के तरीके में क्रांति लाने की अपार संभावनाएं हैं।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, Bitcoin, Ether, shiba inu, dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.