Bitcoin, Ether, Dogecoin समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की आज कीमतें गिरी, जानें लेटेस्ट मार्केट प्राइस

मार्केट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निवेशकों के बीच altcoin की बढ़ती लोकप्रियता Bitcoin के वर्चस्व को चुनौती दे सकती है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में Bitcoin की कीमत $42,500 (लगभग 31.6 लाख रुपये) है
  • ईथर की कीमत $3,532 (करीब 2.62 लाख रुपये) प्रति टोकन है
  • Bitcoin व Ether के साथ Ripple, Polkadot, Dogecoin की कीमतों में भी गिरावट

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34.2 लाख रुपये है

Bitcoin सोमवार, 17 जनवरी को नुकसान के साथ खुला। बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में 0.57% की गिरावट देखी गई, जिसके बाद यह भारतीय भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $46,214 (लगभग 34.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। CoinMarketCap और Binance जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी, प्रति बिटकॉइन की वैल्य $42,500 (लगभग 31.6 लाख रुपये) थी। बिटकॉइन की खराब परफॉर्मेंस के बीच, ईथर की कीमत (Ether price in India today) में भी गिरावट देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक, ईथर की कीमत $3,532 (करीब 2.62 लाख रुपये) प्रति टोकन थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस चार्ट के अनुसार, अपनी पिछली क्लोज़िंग वैल्यू की तुलना में ईथर की कीमत में 1.40 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

Bitcoin और Ether के अलावा, Ripple, Polkadot, Dogecoin, और Shiba Inu समेत कई अन्य लोकप्रिय altcoins की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

पिछले हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी मुद्रास्फीति के 7% (39 साल का ऑल-टाइम हाई) पहुंचने के बाद बाजार की रफ्तार आज फिर से धीमी हो गई है। 13 जनवरी को बिटकॉइन अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर $43,598 (लगभग 32.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।
Advertisement

मार्केट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निवेशकों के बीच altcoin की बढ़ती लोकप्रियता Bitcoin के वर्चस्व को चुनौती दे सकती है।
Advertisement

हालांकि, कुछ क्रिप्टोकरेंसी हैं, जिन्होंने इस बीच लाभ दर्ज किया है। Tether, Cardano, USD Coin, Polygon, Chainlink, Uniswap और Litecoin की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.